शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026

सूरतगढ:सड़कों पर निजि स्कूल,ब्युटी पार्लर,पार्क:बड़े पैसे वालों के कब्जे.आवासन मंडल पुरानी कालोनी.

 




* करणीदानसिंह राजपूत *

आवासन मंडल आवासीय कॉलोनी (पुरानी) के  बड़े लोगों बड़े भूमाफियाओं के अतिक्रमण तोड़ने में नगर पालिका प्रशासन मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद जानबूझकर देरी कर अवहेलना कर रहा है। नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी श्रीमती पूजा का इन अतिक्रमणों पर जेसीबी चलाने में देरी कर रही है।

 * आवासन मंडल कॉलोनी में जिन लोगों के अतिक्रमण है वे सभी पढ़े लिखे शिक्षित हैं और उन्हें पता है कि उन्होंने अतिक्रमण कर रखा है और सड़क हक की जमीन दबा रखी है। करीब 250 अतिक्रमण हैं। घरों से आगे सड़क तक की जमीन दबा रखी है। ऐसे भी हैं कि जितना पट्टा उतना ही आगे अतिक्रमण। 

👍 आवासन मंडल कालोनी के चिपते क्षेत्र पश्चिम और उत्तर में भी करीब ढाई सौ घरों के आगे सड़कों पर अतिक्रमण हैं।

* यहां निजी स्कूल भी हैं। जब इनका आचरण ही भ्रष्ट है तो ये बच्चों को कैसी शिक्षा देते हैं? यहां ब्यूटी पार्लर जैसी दुकानें चल रही है। लोगों ने झूले डाल रखे हैं। कारों की पार्किंग बना रखी है। बगीचे बना रखे हैं। बड़े लोगों ने अपनी ऐशभरी जिंदगी के लिए ये सब अतिक्रमण कर रखें हैं। ये अतिक्रमण एक के बाद एक बढ़ते रहे हैं। हर चुनाव की आचार संहिता में नए-नए अतिक्रमण होते रहे हैं। सड़कों पर अतिक्रमण कर निजी स्कूल,पार्लर,व्यवसाय चलाने वाले मकान नगरपालिका प्रशासन द्वारा तुरंत ही सीज( तालाबंद) किए जाएं


** नगर पालिका प्रशासन कच्ची बस्तियों में जेसीबी भेज कर गरीबों के  मकानों पर जेसीबी चलाता है लेकिन आवासन मंडल की कालोनी के बड़े लोगों के कब्जों को चिन्हित करने के बावजूद जेसीबी चलाने में प्रशासन पीछे हट रहा है और अपनी ड्यूटी नहीं निभा रहा। नगरपालिका प्रशासन अब यह निश्चित करे निर्णय करे कि अतिक्रमण कब हटाने शुरू करे। अतिक्रमण सड़कों पर है और वे हटाने हैं इसलिए किसी को नोटिस देना जरूरी नहीं। किसी घर के निर्माण पर हटाने की कार्वाई करनी हो तो नोटिस दिया जाना चाहिए। एक सार्वजनिक घोषणा नगरपालिका प्रशासन करना चाहे तो कर दे।







 *आवासन मॉडल पुरानी कॉलोनी प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण कर रखे हैं जहां नगर पालिका ने अतिक्रमणों पर चिह्न भी लगाए थे जो अभी भी मौजूद है तथा कुछ लोगों ने उन पर दोबारा पेंट करवा दिया ताकि पता नहीं चल सके। इसके बाद और नये अतिक्रमण भी हो गये।

* सूरतगढ के स्वयंशंभू नेता,समाजसेवी, नगरपालिका पर ब्यान देते रहने वाले नौटंकी करने वाले आवासन मंडल कालोनी के बड़े लोगों के अतिक्रमणों पर एकदम चुप हैं।

 *नगर पालिका के लिए अतिक्रमण हटाने का केवल दो-तीन दिन का ही एक काम है जिसे नगर पालिका लगातार टाल रही है। वर्तमान अधिशासी अधिकारी श्रीमती पूजा को तुरंत इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण हटाने के समय कोई विरोध होने वाली स्थिति नहीं है लेकिन फिर भी पुलिस जाब्ता लिया जा सकता है। नगरपालिका प्रशासन इस बाबत जिलाकलेक्टर  प्रशासन को तुरंत अवगत कराए।  स्थानीय अतिरिक्त जिला कलेक्टर,उपखंड अधिकारी को इस संबंध में अवगत कराते हुए कार्यवाही करे। 👍 ईओ पूजा शर्मा और उपखंड अधिकारी संदीप काकड़ के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय में स्पष्ट बात हुई। ईओ पूजा शर्मा ने सन् 2025 में कहा था कि मानसून निकल जाने के बाद आवासन मंडल कालोनी के अतिक्रमण हटा देंगे। मानसून 2025 बीते 8 महीने हो गये। नगरपालिका प्रशासन को मानसून 2026 आने से पहले ही अतिक्रमण हठा देने चाहिए। पिछले 2025 के मानसून में अतिक्रमण की वजह से आवासन मंडल में काफी दिनों तक वर्षा पानी सड़कों पर जमा रहा और अनेक घरों में भी घुस गया था। 

👍 

10 अगस्त 2024./10 अप्रैल 2026.

०0o




यह ब्लॉग खोजें