सूरतगढ़:लेटेस्ट.बेनामी मेडिकल स्टोर पर रेड का दूसरा दिन.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 7 मार्च 2026.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां बिना नाम के चल रहे मेडिकल स्टोर पर 6 मार्च को हुई बड़ी रेड की कार्वाई जांच दूसरे दिन 7 मार्च को भी चल रही थी। बेनामी मेडिकल स्टोर में पाई गयी समस्त मेडिसिन ड्रग्स की सूची विवरण सहित बनाई जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है की बिना स्वीकृति के चल रहे इस बड़े बेनामी मेडिकल स्टोर में चालीस पचास लाख की दवाईयां हो सकती है।
शंका है कि इसमें प्रतिबंधित ड्रग्स भी हो सकती है। महाराणा प्रताप चौक पर कुछ माह समय से चल रहे इस मेडिकल स्टोर पर किसी भी नाम का बोर्ड नहीं है।
सूत्रानुसार जिला कलेक्टर श्रीगंगानगर को पूरी तैयारी से फोटोज आदि के साथ होली से पूर्व तथ्यात्मक शिकायत की गई थी। इसके बाद एक टीम गठित की गई जिसके द्वारा रेड की गई।
सूत्रानुसार मेडिकल स्टोर में बड़े रूप में थोक टाईप काम था। प्रतिदिन बड़ा लेनदेन था। मेडिकल स्टोर का लायसेंस अनिवार्य है और नाम भी स्टोर पर जरूरी होता है।
सूत्रानुसार मेडिकल स्टोर में समस्त मेडिसिन की सूची बनाई जाने के बाद सील मोहर सहित फिलहाल जब्ती हो सकती है। मेडिसिन प्रतिबंधित ड्रग्स मिलते हैं तो जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जा सकते हैं और एनडीपीएस एक्ट में कार्वाई हो सकती है। सूरतगढ़ में यह पहली सबसे बड़ी कार्वाई है। दूसरे दिन भी शिकायत करने वाले का नाम सामने नहीं आया है और अनुमान लगाए जा रहे हैं। मेडिकल स्टोर बिना स्वीकृति के चलाने में जांच के बाद की कार्वाई में पांच छह माह तक मामला चलना साधारण होता है।विभाग की अधिकृत विज्ञप्ति जारी होने पर ही सही स्थिति सामने आ सकेगी। ०0०
०0०