तेरापंथ महिला मंडल सूरतगढ़ द्वारा आयोजित महिला दिवस. रिपोर्ट.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 8 मार्च 2026.
तेरापंथ महिला मंडल सूरतगढ़ द्वारा आज महिला दिवस आयोजित किया गया। सामाजिक, प्रशासनिक, राजनीतिक व समाज सेवा से जुड़ी अग्रणीय महिलाओं को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
जिनमें एडवोकेट पूनम शर्मा
रजनी मोदी, आशा शर्मा ,अंजना सिंह शामिल रहीं।'गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान'का उद्देश्य बताते हुए तेरापंथ महिला मंडल ने चारों अतिथियों के साथ पैनल डिस्कशन के माध्यम से अपने विचार सांझा किये।
एडवोकेट पूनम शर्मा धरोहर संरक्षण समिति सूरतगढ़ की अध्यक्ष ये तथा सामाजिक कार्य में भी अग्रणी है। एडवोकेट पूनम शर्मा ने अपने वक्तव्य में नारी स्वावलंबन के लिए नारियों के लिए बने कानूनों की जानकारी दी।
अंजना सिंह महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र सूरतगढ़ की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी है और एक ताइक्वांडो कोच भी है जो लगभग 12 वर्षों से बच्चों को ताइक्वांडो सिखा रही हैं। वे चार बार नेशनल व एक बार इंटरनेशनल खेल चुकी है।
अंजना सिंह ने बताया हर नारी में सेल्फ रिस्पेक्ट होना चाहिए तथा हर नारी को सेल्फ डिपेंड होना चाहिए जिससे वह अपने कार्य खुद करें और उसे खुद को अपने काम करने चाहिए ताकि उसे यह ज्ञात हो कि एक आदमी बाहर जाकर जब काम करता है तो उसे कितनी मेहनत करनी पड़ती है।
रजनी मोदी पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल महिला जिला जोधपुर व अंतराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन श्रीगंगानगर की उपाध्यक्ष है। रजनी मोदी ने बताया कि अपने घमंड को तोड़कर अपने स्वाभिमान को जिन्दा रखो।अपने खुद की गलतियों को सुधारो तो आपको सभी सुधरे हुए नजर आएंगे। नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी अगर आपस में अपने आप को समझ ले तो सारी समस्या का हल हो जाएगा।
आशा शर्मा आंचल पब्लिक ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं जो अपने ट्रस्ट के माध्यम से समाज सेवा में कार्यरत हैं।आशा शर्मा ने कहा कि हमें निडर बनकर अपने जीवन को जीना है। हमारा जो हक है उसे छीनने नहीं देना है उसे हमें कैसे भी हो हासिल करना है। उन्होंने खुद अपनी जिन्दगी में काफी संघर्ष किया है तब आज इस मुकाम तक पहुंची है।
आए हुए सभी मेहमानों ने सभी बहनों की जिज्ञासाओं के उत्तर बड़े ही सुंदर तरीके से दिए। प्रेरणा सम्मान में रांका परिवार से संन्यास लेने वाली साध्वी पुण्य दर्शना जी और साध्वी मेघ प्रभा जी के परिवार को सम्मानित किया गया। डिंपल बोथरा ने नारी शक्ति पर कविता सुनाई।
कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल की मंत्री नेहा बैद ने किया।
मंडल की अध्यक्ष भारती सावनसुखा ने आए हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया तथा सभी को अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल निर्देशानुसार सर्टिफिकेट व साहित्य भेंट कर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम में महिला मंडल सूरतगढ़ की सभी महिलाएं सम्मिलित रही और एक दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।०0०