गुरुवार, 19 नवंबर 2026

सूरतगढ़:सड़क पर सब्जी दुकानदारों का अतिक्रमण.

 

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 19 नवंबर 2026.

राजस्थान सरकार सड़कों को अतिक्रमण मुक्त साफसुथरा रखना चाहती है। सरकार के ऐसे आदेश हैं लेकिन सूरतगढ़ में नगरपालिका के नये निर्वाचित प्रशासन के ढीले रवैये के कारण सब्जी वाले दो तीन दुकानदार आधी सड़क रोक लेते हैं। ईओ गणपतराम दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की समझाईस करते हैं तो फिर दुकानदार सड़कों पर कैसे व्यवसाय करने लगते हैं। आज 19 नवंबर 2026 को तो दिन में 12-35 बजे ही सब्जी वालों ने रेलवे रोड पर अतिक्रमण कर रखा था। सब्जी मंडी के बीच में सड़क पर भी छ सात दुकानदारों ने अतिरिक्रमण कर लिया।

👌 बिना शह के सड़क अतिक्रमण नहीं होता। नगरपालिका प्रशासन जांच करवाए और तुरंत अतिरिक्रमण हटवाए। ये दुकानदार शाम होते ही सड़क रोक लेते हैं। शाम को भी रोके जाएं। दुकानों के नाम से जुर्माना वसूला जाए।०0०






यह ब्लॉग खोजें