गुरुवार, 12 नवंबर 2026

राजियासर व सूरतगढ़ पंचायत समितियों में पार्टियों पर निर्दलीय व एससी रहेंगे हावी.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 12 नवंबर 2026.

राजियासर और सूरतगढ़ पंचायत समितियों के क्षेत्रों में सरपंचों के चुनाव परिणामों ने सत्ताधारी भाजपा को चौंकाया है। भाजपा के कासनिया लेघा और मील गुटों में दोनों पंचायत समितियों में टिकटें बंटी। भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया के हाथ में सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र का संचालन है, लेकिन पंचायत राज चुनाव में वे खुले हाथ नहीं थे। 

*पिछली बार एक ही पंचायत समिति सूरतगढ़ थी जिसके प्रधान कांग्रेस टिकट से जीते हजारीराम मील थे। हजारीराम मील लोकसभा चुनाव के समय बदले हालात में भाजपा में प्रवेश कर गये। अब हजारीराम मील सूरतगढ़ पंचायत समिति के डायरेक्टर का चुनाव में प्रत्याशी रहे हैं। वे प्रधान पद के दावेदार समझे जा रहे हैं। यह चर्चा है कि हजारीराम मील कांग्रेस से कड़ी टक्कर में हैं और परिणाम कुछ भी हो सकता है। एक बड़ा सवाल यह चल रहा है कि मील जीत जाते हैं तो भी प्रधान की कुर्सी से कितने दूर कितने नजदीक रहेंगे और क्या प्रधान निर्धारित हो जाएंगे? लोगों की चर्चाओं में उछल रहे ये सवाल खतरनाक और भाजपा व मील समर्थकों को हैरान व विचलित करने वाले हैं। यदि परिणाम कांग्रेस के पक्ष में होते गये और मील प्रधान नहीं बन पाए तो मील की राजनीति का लोप हो जाएगा। भाजपा में प्रवेश के बाद से भाजपा के पार्टी कार्यक्रमों व गतिविधियों में मील दिखाई नहीं दिए। यह भी एक बड़ी हानि लोगों में चर्चित है।

* सूरतगढ़ से कट कर नयी बनी टिब्बा क्षेत्र की पंचायत समिति   " राजियासर" में कांग्रेस भाजपा और निर्दलीयों की तिकोनी सी टक्कर है। यहां भाजपा का पलड़ा भारी नहीं है। लोगों का मानना है कि निर्दलीयों के हाथ में होगा प्रधान बनाना और एससी डायरेक्टरों का बड़ा रोल हावी रहेगा।

* पंचायत समितियों राजियासर और सूरतगढ़ के क्षेत्रों में एससी डायरेक्टरों की पावर को पार्टियां मानेंगी। बाड़ेबंदियां हो चुकी है मगर सत्ता के खेल प्रभावित करने वाले होंगे। सूत्रानुसार भाजपा हरसंभव तरीकों से दोनों पंचायत समितियों में अपने प्रधान बनाने के प्रयास में अभी से लग चुकी है।०0०








०0०

यह ब्लॉग खोजें