मुख्य बाजार में शानदार लोकेशन पर शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण.सूरतगढ़ में व्यवसाय.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 14 नवंबर 2026.
रेलवे रोड एवं बीकानेर रोड के मुख्य बाजार के महाराणा प्रताप चौक की शानदार लोकेशन से आवागमन करते लोगों की नज़रें एक नये शॉपिंग कांप्लेक्स पर जरूर पड़ती है। बहुत तेजी से निर्माण किये जा रहे शॉपिंग कांप्लेक्स खुला खुला सा बन रहा है। यह तीन तरफ से सड़कों से जुड़ा है।
लोग आजकल ऐसा ही पसंद करते हैं जहां आनंद से खरीदारी कर सकें। व्यापारी दुकानदार भी खुले रूप की दुकानों में बैठकर व्यवसाय करना पसंद करते हैं। यह जैन परिवार का है।
यहां अन्य शॉपिंग कांप्लेक्स भी है। पास में भादू जी का शॉपिंग कांप्लेक्स है। व्यापार में व्यस्त सोनी कटला है। छवि कांप्लेक्स भी पास में ही है। सूरतगढ़ में व्यापार व्यवसाय अन्य शहरों से अच्छा है कि यहां सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों का करोड़ों रूपयों का बड़ा भाग मार्केट में आता है। ०0०