* करणीदानसिंह राजपूत *
दीपावली पर्व पर दीपमाला सजाते हैं। प्रकाशोत्सव मनाते हैं। छोटे से दीपक से आशा करते हैं कि देश और हम भ्रष्टाचार मुक्त सुख शांति के जीवन में जी सकें। दीपक के आगे विनती बहुत आशा और विश्वास के साथ,मगर आदमी से आशा नहीं करते। आदमी के आचरण व्यवहार पर भरोसा ही नहीं रहा। जो साथ में मौजूद रहता है, उस पर भी भरोसा नहीं रहा है, न जाने कब दगा कर जाए। हर युग में आदमी से धोखा मिला। सतयुग त्रेता द्वापर कलयुग के अनेक उदाहरण। मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र का काल हो या भगवान श्रीकृष्ण का काल हो,अनेक लोग भ्रष्टाचार दुराचार में डूबे सामान्य जन जीवन को खराब करते रहे थे।
👌 लोकतंत्र सच्च में लोकतंत्र नहीं रह पाया। लोग हर बड़े भ्रष्टाचार मुद्दों पर,जनता की अपनी ही परेशानियों पर,सत्ताधारियों के गलत व्यवहार पर चुप रहे हैं जिसका परिणाम और अधिक कष्टकारी मिल रहा है। हां,कुछ लोग मुर्दा होने से बचे हैं जो लोगों की परेशानियों पर बोलते हैं। ऐसे लोगों की आवाज़ को हर संभव तरीकों से दबाया जा रहा है। मुकदमों और जेल का भय होते हुए भी कुछ लोग तो बोल रहे हैं। ऐसे ईमानदार लोगों पर मीडिया में झूठे आरोप लगाने वाले लोगों का झूठ तंत्र भी हर स्थान पर सक्रिय है। लेकिन जो अपनी हिम्मत से जिंदा है उनको और उनके जोश को कोई मार नहीं सकता,रोक नही सकता।०0०
दीपावली. 8 नवंबर 2026.
( स्वतंत्र पत्रकार,राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत) 94143 81356.
०००००००






