सोमवार, 2 नवंबर 2026

राज तुम्हारा कमजोरों का,ईओ कांग्रेसियों भ्रष्टाचारियों से मिला है, कितने सबूत चाहिए.

  




* करणीदानसिंह राजपूत*

👌 ईओ कांग्रेसियों से भ्रष्टाचारियों से मिला है.

मेज पर जूते पहने हंगामा मचाते, सरकारी कार्य में शिविर में बाधा डालने वालों पर सरकार को रिपोर्ट नहीं करता। पुलिस में मुकदमा नहीं करता। उनसे इतनी सहानुभूति रखता है कि रोकता टोकता भी नहीं।

👌 वाईसचेयरमेन के लिए कमरा मांगने वाले ने आवास की दो सड़कों पर 15-16 कमरों जितनी जगह पर अतिक्रमण कर रखा है जो ध्वस्त नहीं करवाता,बल्कि अतिक्रमण को सुरक्षित रखते बचाते हुए अवैध रूप से नाली को मोड़ देकर निर्माण करवाता है। अभी निर्माण चल रहा है।

ईओ अतिक्रमणकारियों से मिला है, सहानुभूति रखता है। सड़क के अतिक्रमण हटाना तो दूर मेजकुरसी लगाकर व्यवसाय करने वालों की मेज कुरसी जब्त करना दूर हटाना नहीं चाहता।

👌कांग्रेसी पार्षद दुकान के आगे अवैध थड़ा बनाए तो शिकायत पर भी तुड़वाता नहीं है। कोई कार्वाई नहीं करता है।

👌 अवैध लगाई हुई लाईटें नगरपालिका कर्मचारी उतारने लगते हैं तब कांग्रेसी पार्षद उतारने नहीं देता, हंगामा करता है,सरकारी कार्य में बाधा डालता है। ईओ कांग्रेसी पार्षद पर कार्वाई नहीं करता। सरकार को रिपोर्ट नहीं करता न पुलिस में मुकदमा करता है। 

👌 बोर्ड की मीटिंग में मीडिया वाले हाल में घूम घूम कर हंगामा करने वाले पार्षदों का विडिओ बनाए,विडिओ बनते कांग्रेसी और जोरों से हंगामा मचाए,ईओ रोके टोके नहीं। बल्कि शूटिंग कराए।

* अवैध पट्टे का आरोपी पार्षद चलती बोर्ड मीटिंग में वैल में घूमते हंगामा मचाए मगर ईओ रोके नहीं।

👌 मीडिया वाले चलती बोर्ड मीटिंग में कांग्रेसी पार्षदों को बोलने का मैटर बताएं,बातें करें और ईओ रोके नहीं। 

👌 अवैध निर्माण रुकवाए नहीं,न शास्ति वसूलने की कार्वाई होटलों पर करे।

* सेवा सेतु अभियान ईओ ने फेल कर रख दिया। कब तक रखोगे यह सब और देखते रहोगे। प्रदेश में सरकार तुम्हारी और तुम कमजोर।

👍 राज तुम्हारा, कमजोरों का,कितने सबूत चाहिए। एक भी समझदार होता तो सख्त कार्वाई करवा देता। तुम्हारी कमजोरी से अभी तो हालात और बिगड़ेंगे खराब होंगे।०0०















यह ब्लॉग खोजें