मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

ईओ ने अपनी सर्विस पर खतरा मंडराते देख बबीता शर्मा का रिकॉर्ड जांच में सौंपा.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 27 अक्टुबर 2026.

नगरपालिका में ईओ गणपतराम ने अपनी सर्विस पर कार्वाई का नोटिस मिलने के तुरंत ही कुछ घंटों बाद जांच अधिकारी को बबीता शर्मा का प्रमोशन रिकॉर्ड सौंप दिया। एक शिकायत की उच्च स्तरीय जांच हो रही है जिसमें आरोप है कि ईओ पूजा शर्मा ( अब किशनगढ़ बास में नियुक्त) ने सूरतगढ़ में अपने कार्यकाल में अपनी सग्गी भाभी

सफाई कर्मचारी बबीता शर्मा को अवैध रूप से नियम विरूद्ध प्रमोशन देकर जमादार बनाकर अनुचित रूप से पद व अधिक वेतन लाभ दिया जबकि प्रमोशन अन्य सफाई कर्मचारियों का होना चाहिए था। 

👌 पूजा शर्मा द्वारा अपनी सग्गी भाभी का गलत प्रमोशन किए जाने की शिकायतें विभिन्न स्तर पर हुई। उच्च स्तरीय आदेश पर जांच शुरू हुई। जांच अधिकारी द्वारा बार बार रिकॉर्ड मांगा जाता रहा, मगर नगरपालिका प्रशासन ईओ स्तर से रिकॉर्ड दिया नहीं गया। 

सूत्रानुसार जांच अधिकारी ने 23 अक्टुबर 2026 को एक नोटिस ईओ गणपतराम को दिया। जिसमें चेतावनी थी कि रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया तो राजस्थान सर्विस रूल्स के अनुसार कार्वाई होगी। इस नोटिस के मिलते ही ईओ गणपतराम ने कुछ घंटों में ही उसी दिन बबीता शर्मा का प्रमोशन रिकॉर्ड जांच के लिए सौंप दिया।o0o







यह ब्लॉग खोजें