नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योतिकंवर राठौड़ ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह की सलाह नहीं मानी.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 26 अक्टुबर 2026.
नगरपालिका की नवनि
र्वाचित अध्यक्ष ज्योतिकंवर राठौड़ ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सलाह सुझावों को नहीं मानते हुए बोर्ड की पहली साधारण सभा में एक प्रस्ताव रख दिया है। ज्योतिकंवर राठौड़ पत्नी सुरेंद्रसिंह राठौड़ अपनी मनमर्जी से चल रही है या को कोई गाइड कर चलाने के प्रयास में है?
* राठौड़ परिवार के जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने जोधपुर से हनुमानगढ़ के एक समारोह में जा रहे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सूरतगढ़ में रोक कर 4 अक्टुबर 2026 को उनका स्वागत समारोह किया। शानदार स्वागत समारोह के मंच पर ज्योतिकंवर ने अपने अध्यक्ष बनने पर शहर की कुछ समस्याओं को मंत्री जी के सामने पढा। शहर की बरसाती पानी की निकासी और नगरपालिका के नये भवन निर्माण को कराने का बताया।
मंत्री जी ने सार्वजनिक मंच पर से ही नेक सलाह दी," लोगों ने जिस विश्वास पर चुना है, उस पर खरे उतरें। बड़े वरिष्ठ नेताओं की सलाह और पार्षदों का सहयोग लें। नगरपालिका का भवन पुराना है तो उस टूटे फूटे भवन में बैठ कर काम चलाएं। नये भवन निर्माण के कार्य को सभी कार्यों के अंत में रखें।"
👌 ज्योतिकंवर ने पंद्रह दिन में ही बड़े नेता की बड़ी सलाह को अनदेखा कर दिया और नगरपालिका की पहली साधारण बैठक में प्रस्ताव नं 8 में नगरपालिका के नये भवन निर्माण की विचार और निर्णय रख दिया। साधारण बैठक की सूचना कम से कम सात दिन पूर्व होनी चाहिए। एक दैनिक समाचार पत्र सीमांत रक्षक में यह समाचार 23 अक्टुबर को छप गया। बैठक 29 अक्टुबर को थी लेकिन करवा चौथ पर्व के कारण यह बैठक 30 अक्टुबर को होगी।
👌 मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और ज्योतिकंवर के जेठ जितेन्द्र सिंह राठौड़ के नजदीकी संपर्क हैं और इसकारण से ही गजेंद्र सिंह शेखावत का अभिनंदन समारोह सूरतगढ़ में राठौड़ परिवार द्वारा रखा गया। मंत्री जी का राठौड़ आवास पर भी भव्य स्वागत किया गया था। इतने नजदीकी संबंध होते हुए भी मंत्री जी की राय को नहीं माना जाना असाधारण स्थिति है। यह भी हो सकता है कि समारोह में मंत्री जी ने कहा था,वह किसको याद रहता है इसलिए अपनी मर्जी से करलो। आम लोग हो सकता है इसे एक साधारण बात ही माने,लेकिन करणी प्रेस इंडिया में यह असाधारण अवहेलना है।
समारोह की खबर 4 अक्टुबर 2026.
समारोह में ये उपस्थित थे।
o0o
०0०