नगरपालिका में बड़ा घोटाला.कब तक छुपाया रह सकेगा?
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 30 अक्टुबर 2026.
नगरपालिका सूरतगढ़ में 95 लाख रूपये का एक बड़ा घोटाला जांच रिपोर्ट में प्रमाणित हुआ है।
अधिशाषी अधिकारी गणपतराम को यह रिपोर्ट 22 अक्टुबर 2026 को मिल गई थी। यह गंभीर मामला तुरंत उसी दिन अध्यक्ष ज्योतिकंवर राठौड़ के संज्ञान में करा दिया जाना था। यह घोटाला और उसका कार्य समस्त शहर से संबंधित है इसलिए समस्त पार्षदों को भी जानकारी होनी जरूरी है। अभी तक इस पर पर्दा डालने की ही अफसरशाही नीति चल रही है।
👌 शहर में सफाई किस तरह की है। यह सभी देख रहे हैं। इसी का घोटाला है।
* अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा और प्रशासक भरत जयप्रकाश मीणा ( एसडीएम) के द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में अस्थाई सफाई श्रमिक उपलब्ध कराने का 95 लाख का ठेका निविदा 20 फरवरी 2026 को ओन लाइन जारी होता है जो 10 मार्च 2026 को खुलता है।
* निविदा में 21 नं पर एक महत्वपूर्ण शर्त होती है कि निविदादाता को 3 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। यहां इसी शर्त का घोटाला होता है और बड़ी मिलीभगत से यह ठेका अनंता सेवा समिति सूरतगढ़ को दे दिया जाता है जो तीन साल के कार्य अनुभव की शर्त को पूरा नहीं करती।
* भाजपा के वरिष्ठ नेता इंजीनियर अशोक आसेरी ने 30 जून 2026 को इस घोटाले की उच्च अधिकारिक स्तर पर जांच कराने का शिकायत पत्र लिखा।
* उच्च अधिकारिक स्तर पर जांच कार्य अतिरिक्त जिलाकलेक्टर सूरतगढ़ को सौंपा गया। अतिरिक्त जिलाकलेक्टर सूरतगढ़ भवानीसिंह पंवार ने विस्तृत जांच के लिए समिति गठित की। समिति में इंजीनियर, प्रशासन अधिकारी, लेखाधिकारी आदि शामिल किए गये। समिति ने नगरपालिका से दस्तावेज आदि लेकर जांच की जिसमें यह घोटाला प्रमाणित हुआ कि अनंता सेवा समिति को यह ठेका गलत दिया गया।
* अतिरिक्त जिलाकलेक्टर सूरतगढ़ जांच अधिकारी ने 22 अक्टुबर 2026 को अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका सूरतगढ़ ( गणपतराम) को यह रिपोर्ट भेजी जिसमें स्पष्ट आदेश दिया गया कि उक्त ठेका तुरंत निरस्त कर दिया जाए,नयी निविदा आमंत्रित की जाए।
* यह महत्वपूर्ण जांच रिपोर्ट स्थानीय सरकार नये बने नगरपालिका बोर्ड अध्यक्ष के समक्ष तुरंत ही उसी दिन रख कर स्थिति से अवगत कराया जाना था। सफाई का महत्वपूर्ण कार्य ऐसा है कि सभी पार्षद, सदन के सदस्य विधायक डुंगरराम गेदर को भी इसका संज्ञान होना जरूरी है।
* सूत्रानुसार इस गंभीर जांच रिपोर्ट को अभी पर्दे में रखा जा रहा है।०0०