शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

पालिका चुनाव.कांग्रेस टिकट वितरण.पार्टी फंड में रुपया लेने का आरोप,हिसाब पर खुलासा होगा.

 

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 13 नवंबर 2026.

नगरपालिका सूरतगढ़ के चुनाव में कांग्रेस के कुछ पार्षदों की टिकटें तय करने में रूपया लिये जाने का खुलासा होने के लिए एक बैठक शीघ्र ही होने की भनक है। सूत्रानुसार एक पदाधिकारी ने पार्टी फंड के नाम पर बड़ी रकमें ली।

टिकटें वितरण में गड़बड़ी घोटाले का अंदेशा होने से एक माह बाद भी अभी खुलासा नहीं हो पाया कि कितना कितना रूपया किन किन से लिया गया? पार्टी फंड के नाम से बड़ी रकमें ली गई मगर उनकी कोई रसीद आदि नहीं दी जाने से कार्यकर्ता चाहते हैं कि विधायक डुंगरराम गेदर सब की सुन कर सही फैसला करें। पदाधिकारी ने कुल कितना रूपया लिया और पार्टी में कितना रूपया जमा हुआ? चर्चा है कि पार्टी में जमा कराए का कोई ब्यौरा नहीं है। विधायक के समक्ष संपूर्ण चर्चा होने से खुलासा हो जाएगा।

आरोप है कि टिकट वितरण में गड़बड़ी होने से कांग्रेस के प्रत्याशी हारे और पार्षद कम जीत पाए जिसके कारण यहां  नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड नहीं बन पाया। शहर में कुल 45 वार्ड हैं। पिछले चुनाव 2019 में कांग्रेस के 22 पार्षद जीते और कांग्रेस का बोर्ड बना लेकिन इस बार 2026 में केवल 16 पार्षद ही जीते तथा भाजपा का बोर्ड बन गया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भाजपा बोर्ड बनना सहन नहीं हो रहा है और वे कांग्रेस की टिकटें वितरण में गड़बड़ होने की शंकाओं का भी खुलासा होने की उम्मीदों को लिए हैं।०0०









यह ब्लॉग खोजें