मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

कॉमरेड हेतराम बेनीवाल 95 वर्ष में निधन.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

24 फरवरी 2026.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी) के दिग्गज नेता पूर्व विधायक कामरेड हेतराम बेनीवाल का 23 फरवरी रात में करीब 10-30 पर श्रीगंगानगर के प्राईवेट चिकित्सालय में निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ थे।

बेनीवाल श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ जिलों के लगभग हर आंदोलन से और राजस्थान के प्रमुख आंदोलनों से जुड़े रहे।  दलित, दमित, वंचित, शोषित, किसान, मजदूर के हितों के  लिए आजीवन लड़ते रहने वाले क्षेत्र के संघर्षशील कद्दावर मार्क्सवादी नेता, जन आँदोलनों की बेजोड़ नेतृत्वकारी शख्सियत पूर्व विधायक कॉमरेड हेतराम बेनीवाल की संसार से विदाई से बहुत बड़ी क्षति हो गई है। 


किसानों की हर समस्या से जूझते रहे। सादुलशहर से विधायक भी रहे। 

इंदिरा गांधी के द्वारा लगाए आपातकाल 1975-77 में मीसा में बीकानेर जेल में बंद रहे। जीवनकाल में अनेक मुकदमे बने लेकिन उन्होंने कभी भी परवाह नहीं की।

प्राथमिक खबरों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार उनके गांव 8 एल एन पी ( श्रीगंगानगर जिला) में दोपहर बाद किया जाएगा।०0०



यह ब्लॉग खोजें