रविवार, 22 फ़रवरी 2026

सूरतगढ़:अतिक्रमण से गली व सार्वजनिक भूखंड पर कब्जा.प्रशासन दबाव में,कार्वाई नहीं

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 22 फरवरी 2026.

सार्वजनिक उपभोग का भूखंड और गली नक्शे में आरक्षित होते हुए भी अवैध निर्माण से कब्जा करने की चारदीवारी बनाली गई। निरंकारी सत्संग भवन के पीछे वार्ड नं 26 में भूखंड ही बीसियों लाख रू कीमत का है। 

नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा लिखित सूचना पर 2 बार मौके गयी। नगरपालिका प्रशासन को 18 फरवरी को लिखित शिकायत मिलने पर अतिक्रमण रोधी स्टाफ से अतिक्रमण ध्वस्त कर ईंटे सामग्री पालिका के कब्जे में ले लिया जाना अनिवार्य है। यहां चर्चा है कि किसी नेता के प्रेशर से यह अतिक्रमण हटाने में अभी तक कार्वाई नहीं की गई। गली बंद किए जाने और सार्वजनिक उपभोग की जमीन पर अतिक्रमण होने से आमजन प्रभावित है। वहां एक सेवा निवृत अधिकारी के घर के दरवाजे और एसी उपकरण की रोक हो गई। प्रभावित सेवानिवृत्त अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी गौरीशंकर यादव ने 18 फरवरी को नगरपालिका की ईओ पूजा शर्मा को उपस्थित होकर लिखित शिकायत की। सरकार के प्लान के नक्शे भी शामिल किए।




यह शिकायत उपखंड अधिकारी जो नगरपालिका के प्रशासक हैं, उनको भी उसी दिन कर दी गई। 

अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा दो बार मौके पर देखने गई लेकिन अतिक्रमण तुड़वाया नहीं। गौरीशंकर यादव ने एक और शिकायत कर दी है जिसमें अतिक्रमण करने में एक औरत के नाम का उल्लेख है जिससे पुलिस भी जानकारी रखती है। पुलिस को भी सूचना दी गई तब पुलिस भी पहंची। लेकिन अतिक्रमण तोड़ने और सामग्री जब्त करने की जिम्मेदारी नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी की है और वहां देरी हो रही है। सोमवार यानि 23 फरवरी तक अतिक्रमण ध्वस्त नहीं किया जाता है तो न्यूसेंस का यह गंभीर मामला बन जाने का मजबूत आधार होगा।०0०







यह ब्लॉग खोजें