गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

ईओ पूजा शर्मा के 2 वर्ष पूर्ण. नये ईओ की प्रतीक्षा.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 20 फरवरी 2026.

नगरपालिका अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा का 2 वर्ष का प्रशासनिक कार्यकाल यहां पूर्ण हुआ। जनता नये ईओ की प्रतीक्षा में है। सामान्य रूप से

प्रशासनिक कार्यकाल दो वर्ष का माना जाता है। करीब 6 महीनों से यह अवधि पूर्ण होने का इंतजार राजनैतिक हलकों में और जनता में किया जाने लगा था। 

ईओ पूजा शर्मा ने यहां 20 फरवरी 2024 को कार्यभार ग्रहण किया था। तत्कालीन अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने पूजा शर्मा का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया था। भाजपा के राज ग्रुप का पूजा शर्मा को संरक्षण है। पूजा शर्मा की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट लोग व राजनैतिक कार्यकर्ता प्रशासनिक काल पूर्ण होने के दिन गिनते हुए नये ईओ की प्रतीक्षा में रहे हैं लेकिन राज ग्रुप( कासनिया) का संरक्षण जब रहेगा तब तक पूजा शर्मा   की मौजूदगी यहां रहेगी। 

पूजा शर्मा के दो वर्षों के कार्यकाल की समीक्षा कुछ दिनों में होगी कि जनहित में  शहर में क्या कुछ हुआ और सरकारी आदेशों की किस स्तर तक पालना हुई। ०0०






यह ब्लॉग खोजें