सूरतगढ़ में भाजपा बोर्ड. अध्यक्ष पद पर ज्योति कंवर का पावरफुल नाम.लेटेस्ट फस्ट रिपोर्ट.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 15 सितंबर 2026.
भारतीय जनता पार्टी नगरपालिका का बोर्ड बनाने की प्रक्रिया में पार्षदों की पर्याप्त बहुमत संख्या जुटाने में कांग्रेस से आगे है और अध्यक्षीय पद के चुनाव के लिए श्रीमती ज्योति कंवर का एक बड़ा पावरफुल नाम भी है। करणी प्रेस इंडिया के विभिन्न जानकारियों और शहर भर में उठी आवाज में भाजपा का बोर्ड और ज्योति कंवर की चर्चा आम है।
* नगरपालिका के 45 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस को सोलह सोलह वार्डों में जीत मिली। एक वार्ड में माकपा व बारह वार्डों में निर्दलीय जीते हैं। अधिकांश निर्दलीय सत्ता पार्टी के साथ जाते हैं और यहां भी ऐसी ही सूचनाएं चल रही है। भाजपा पार्षद बहुमत की ओर बढ रही है।
👌 पक्की सूचना के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए ज्योति कंवर का नामांकन कल 16 सितंबर 2026 को होगा और दो सैट भरे जाएंगे।
सूत्रानुसार इसके लिए फार्म दो सैट ले लिए गये हैं। भाजपा में अधिक पार्षद ज्योति कंवर के नाम को ही मान रहे हैं। सूत्रानुसार ज्योति कंवर के अलावा किसी ओर का नाम अभी सामने नहीं है। भाजपा में और जो निर्दलीय शामिल हुए हैं में ज्योतिकंवर के साथ अधिक पार्षद है। अभी लगता नहीं कि कोई अन्य नाम भी होगा। यदि भाजपा की तरफ से एक से अधिक नामांकन हुए तो आवेदन पत्र की जांच के बाद ज्योतिकंवर के अलावा अन्य नामांकन वापस ले लिया जाएगा।
👌 करणी प्रेस इंडिया ने 31 अगस्त 2026 को एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी कि सबकुछ ठीक रहा तो राजपुतानी ज्योतिकंवर नगरपालिका अध्यक्ष हो सकेगी। नगरपालिका क्षेत्र में मतदान 9 सितंबर 2026 को हुआ और रिपोर्ट 9 दिन पहले ही दी गई थी। जनता के बीच जो चर्चा चल रही थी वह रिपोर्ट का बड़ा आधार था। वह रिपोर्ट भी यहां एक बार पुनः दे रहे हैं।
यहां विभिन्न वर्गों के चेयरमैन बनाए जा चुके हैं। राजपूत वर्ग की पहली चेयरमैन ज्योतिकंवर होंगी। अभी तक सब ठीक हो रहा है। ज्योतिकंवर की सास और पति सुरेन्द्र सिंह राठौड़ पार्षद रह चुके हैं। परिवार करीब चालीस सालों से राजनीति व सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। 21 सितंबर 2026 को चेयरमैन पद के लिए मतदान होगा। ज्योतिकंवर को 23 के बहुमत से कुछ अधिक वोट मिलने की संभावना है।
०0०