सूरतगढ़:पार्षद कीनिया घटना पर राजाराम गोदारा बयान नहीं आया. घटना के समय मौजूद थे गोदारा.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 19 सितंबर 2026.
सूरतगढ़ के वार्ड 43 से कांग्रेस टिकट पर जीते हुए पार्षद कृष्ण बेनिवाल उर्फ कीनिया को लूणकरणसर पुलिस थाने के पास से 18 सितंबर की रात को जबरन गाड़ी में डाल कर लोग ले गये। उस समय राजाराम गोदारा भी मौजूद थे। राजाराम गोदारा कीनिया को रोके जाने की सूचना पर वहां पहुंचे थे।
* इस घटना पर कीनिया के साथ वाले का वीडियो बयान आया है कि किस तरह से कीनिया को रोका गया व गाड़ी में डालकर ले गये। कीनिया का भाई विकास उस गाड़ी में जबर्दस्ती बैठ गया कि उसके भाई को ले जाया जा रहा है तो वह साथ में जाएगा। इस वीडियो में यह बयान है कि राजाराम गोदारा को फोन किया तो वे मौके पर पहुंच गये। कीनिया को गाड़ी में डालकर ले जाने की घटना राजाराम गोदारा की मौजूदगी में हुई।
* सूरतगढ में एसडीएम कार्यालय और सूरतगढ़ सिटी थाने के सामने सड़क पर धरना कर सड़क जाम कर दी गई है।
👌 ऐसी गंभीर घटना पर राजाराम गोदारा का वीडियो बयान जारी नहीं होना रहस्य पैदा कर रहा है? राजाराम की मौजूदगी में घटना हुई तो वे बीसियों घंटों से चुप क्यों हैं? राजाराम गोदारा कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी परमेश्वरी देवी गोदारा के पति हैं। वे किन कारणों से बयान नहीं दे रहे? क्या राजाराम गोदारा कीनिया को उठाने वाले लोगों को,घटनाक्रम को जानते हैं? मामला अनेक संदेहों को जन्म दे रहा है।
👌राजाराम गोदारा कुछ छुपा रहे हैं।
👌 कीनिया की मां का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कह रही हैं कि उनके घर राजाराम गोदारा और पुत्र महेंद्र गोदारा ( अभी पार्षद चुने गये हैं) आए। राजाराम गोदारा ने इस मामले में पुलिस में मुकदमा ( एफआईआर) दर्ज कराने से मना किया कि कांग्रेस भाजपा किसी पर भी दर्ज नहीं कराएं।
👍 राजाराम गोदारा को संपूर्ण घटनाक्रम पर बयान और मौके की स्थिति असलियत और खुद की चुप्पी पर बिना विलंब विडिओ बयान जारी करना चाहिए।
👍 विधायक डुंगरराम गेदर सरकार और प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं लेकिन वे राजाराम गोदारा का बयान क्यों नहीं करवा रहे।
👍 👌 कांग्रेसी पार्षद कीनिया के साथ जाने वाले भाई विकास का एक विडिओ क्लिप शाम को वायरल हुआ है जिसमें वह कह रहे हैं कि सुरक्षित हैं, कोई परेशानी नहीं है, किसी प्रकार की टेंशन नहीं लें,अपने सूरतगढ़ के विकास का काम करेंगे। सेफ होने और विकास करने की बात दो बार कही।
यह विडिओ क्लिप किसी अच्छे होटल या अच्छे निवास के कमरे का लगता है। ऐसा लगता है कि यह सब कहलवाया गया है। क्या भाजपा से कोई सैटिंग हो गयी है?
👌 राजाराम गोदारा के बयान से हालात कुछ स्पष्ट हो सकेगी। ०0०