गंगाजल मील की पुण्यतिथि.कार्यक्रम की खास रिपोर्ट.भीड़ और नजरिया.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 17 फरवरी 2026.
सूरतगढ़ के विधायक रहे राजनीति के सिरमौर रहे गंगाजल मील की प्रथम पुण्यतिथि 17 फरवरी 2026 को श्रद्धांजलि पर लोगों की रिकॉर्ड भीड़ देखी गई जिसने विभिन्न समाजसेवा के कार्यों में भाग लिया या कार्यक्रम देख उत्साहित हुए।
आयोजन स्थल पर मील कुटुम्ब के राजस्थान जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील,पंचायत समिति सूरतगढ़ के प्रधान हजारीराम मील,पंचायत समिति सदस्य हेतराम मील,राजस्थान पीसीसी सदस्य महेंद्र मील,हनुमान मील,पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील से लोग मिल रहे थे।
* लोग हनुमान मील से विशेष रुप से अधिक मिलते देखे गए। हनुमान मील के चारों ओर लोगों का घेरा लगातार रहा। हालांकि आयोजन गंगाजल मील की पुण्यतिथि का था लेकिन हनुमान मील से मिलने वाले लोगों की संख्या और उत्साह से भावी राजनीति का पूर्वाभास सामने आ रहा था। हनुमान मील अभी सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अधिक सक्रिय दिखाई पड़ते हैं,इसलिए भी अधिक लोगों का मिलना रहा। यह कार्यक्रम अनाज मंडी में आयोजित हुआ।
* विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता, ग्रामीण जनप्रतिनिधि, शहरी जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गंगाजल मील के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और नमन किया। इस अवसर पर सैंकड़ों लोगों ने यादगार में रक्तदान किया। तीन बजे तक यह संख्या 1300 के करीब थी। चिकित्सा परामर्श व जांच शिविर भी लगाया गया था। राजस्थान का राज्य वृक्ष लगाने की प्रेरणा के लिए खेजड़ी के पौधे भी वितरित किए गये। लंगर प्रसाद भी चला।
*गंगाजल मील की स्मृति में उनके पुत्र महेंद्र मील ने शिवनंदी शाला में एक सभागार की नींव रखी जिसका निर्माण वे कराएंगे।
* अमरनाथ लंगर सेवा समिति के परिसर में भी गंगाजल मील की स्मृति में लंगर का आयोजन हुआ व मील के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।०0० रिपोर्ट अच्छी लगे तो शेयर करें।