रविवार, 25 अक्टूबर 2026

ज्योतिकंवर राठौड़ की अध्यक्षता का एक माह! आगे बढते कदम.

  




* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 25 अक्टुबर 2026.

भाजपा से नगरपालिका अध्यक्ष चुनी गई ज्योतिकंवर राठौड़ ने 25 सितंबर 2026 को अपने पद का कार्य भार ग्रहण किया जिसे आज 25 अक्टुबर को एक माह यानि 30 दिन बीत गये। जिस दिन कार्यभार ग्रहण किया,उससे अगले दिन से कार्य शुरू हो गया। कैसे रहे ये 30 दिन? शहर के सभी 45 वार्डों में घूम लिए होंगे और हर वार्ड की समस्या को अपनी आंखों से देख लिया होगा और जान लिया होगा? 

👌 काफी समय तक प्रशासक के अधीन रही नगरपालिका में अपना बोर्ड बनने के बाद नागरिकों की चाहत यानि ईच्छा रही कि भाजपा से बनी चेयरमैन अपनी टीम के साथ वार्ड में आएंगी। चेयरमैन नगरपालिका की कार से रोजाना दो वार्डों में पहुंचती और निरीक्षण करती,वहां के लोगों से आमने सामने बात होती तो कुल 23 दिन में सभी 45 वार्ड कवर हो जाते। सभी के बारे में जानकारी हो जाती। यहां कार्य को उनके पति प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह राठौड़ देख रहे हैं वे हर वार्ड में साथ में पहुंच जाते। अब सुरेंद्र सिंह राठौड़ जानकारी दे सकते हैं कि तीस दिनों में कितने वार्डों में पहुंचे और उनकी डायरी में मोटे तौर पर क्या लिखा गया? 

* भाजपा के नेताओं और नगरमंडल को भी अब तक हर वार्ड की एक एक समस्या की जानकारी हो गई होगी कि किस वार्ड में क्या समस्या है और उसका निस्तारण कैसे हो सकता है? भाजपा के नगरमंडल का बड़ा दायित्व है कि शहर की सभी समस्याएँ उनकी जानकारी में हों।

* ज्योतिकंवर व्यस्त रही हैं तो अब हर वार्ड में अधिकारियों की टीम के साथ घूमने का कार्य शुरू करें। लोगों से मिलें और अपनी आंखों से देखें सब। पांच साल का कार्यकाल है जिसमें बहुत कुछ करते हुए आगे बढना है। 






यह ब्लॉग खोजें