गुरुवार, 10 सितंबर 2026

सूरतगढ़:भाजपा कांग्रेस ने प्रत्याशियों को अन्य स्थानों पर पहुंचाया

 

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 10 सितंबर 2026.

नगरपालिका सूरतगढ़ में अपना चेयरमैन अपना बोर्ड बनाने के चक्कर में भाजपा और कांग्रेस पार्टियों ने मतदान के अगले दिन अपने अपने प्रत्याशियों को उनके घरों से अन्य सुरक्षित ठिकानों पर भिजवा दिया। 

👌 भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को व कुछ परिजनों को राजमहल में ठहराया है। राजमहल को जैमर का आवरण है। सभी के पास मोबाइल रहेंगे मगर  बात और मैसेज नहीं हो सकेंगे। सूत्रानुसार भाजपा के एक नेता के अनुसार भाजपा

 बोर्ड बनाने को पूर्ण आश्वस्त है। प्रदेश में भाजपा की सत्ता होने के कारण अध्यक्ष चुनाव में निर्दलीय स्वयं समर्थन में आ जाते हैं। निर्दलीय सत्ता के साथ रहना चाहते हैं इसलिए उनको कहीं ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

👌 सूत्रानुसार भाजपा के पास 20 प्रत्याशियों की जीत एकदम स्पष्ट है। जहां टक्कर है उनमें से भी भाजपा की जीत होगी जो प्लस में होंगे। इस स्थिति में भाजपा खुद बहुमत में होगी। इस बहुमत में निर्दलीय और जुड़ जाएंगे।

* सूत्रानुसार कांग्रेस के प्रत्याशियों व कुछ परिवार जनों को भी शहर से बाहर अज्ञात स्थान पर पहुंचाया गया है।

* सूत्रानुसार कांग्रेस ने राजाराम गोदारा ग्रुप को जल्दबाजी में मीडिया सवालों पर टिकट नहीं देकर संकट ले लिया है। गोदारा के तीन प्रत्याशी निर्दलीय जीतने की पकायत है। तीन कांग्रेसी प्रत्याशी गोदारा के प्रभाव में हैं। कुल 6 प्रत्याशी राजाराम गोदारा के प्रभाव में हैं। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया (मेघवाल) और योगेश मेघवाल सामान्य सीटों पर खड़े करना बड़ी राजनैतिक गलती मानी जा रही है। इन दोनों ही सीटों पर सामान्य वर्ग को टिकटें क्यों नहीं दी गई? इन सीटों पर समता आंदोलन का असर पड़ा है। दोनों ही सीटें फंसी है। सूत्रानुसार यहां अन्य जीतने की स्थिति में हैं।०0०






०0०

यह ब्लॉग खोजें