छींपा से पार्षदगी छिन लेने को घमासान.वार्ड नं 30 में सामान्य वर्ग एक हुआ.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 5 सितंबर 2026.
नया वार्ड नं 30 सामान्य होने और उसमें सत्ताधारी भाजपा द्वारा सामान्य टिकटार्थियों के प्रयासरत होते हुए भी ओबीसी के कृष्ण छींपा को टिकट देने के बाद से घमासान मचा है। सामान्य वर्ग के सुशील कुमार तावणियां ने एकजुट होकर चुनाव का अभियान चलाया जिसके तहत निर्दलीय रूप में एडवोकेट दयाशंकर शर्मा को चुनाव में सामान्य वर्ग से उतार दिया गया है। दयाशंकर शर्मा पहले भी इस वार्ड क्षेत्र से चुनाव लड़े और अच्छी पोजीशन में रहे लेकिन इस बार चुनाव सामान्य वर्ग की जीत के लिए लड़ा जा रहा है। जोश भरा गया है कि सामान्य वार्ड में भाजपा ने ओबीसी कृष्ण छींपा को टिकट दी जो भारी गलती है, आखिर सामान्य वर्ग फिर कब चुनाव लड़ेगा। इस क्षेत्र से ओबीसी के सत्यनारायण छींपा परिवार का 40 सालों से नगरपालिका में आधिपत्य रहा। इस बार सत्यनारायण छींपा के पुत्र कृष्ण छींपा को टिकट दी गई। इससे सामान्य वर्ग के लोग नाराज होना शुरू हुए। सामान्य वर्ग से छींपा परिवार को बार बार समझाया गया कि वे चुनाव न लड़ें और रिक्वेस्ट माने कि सामान्य वार्ड में सामान्य वर्ग के लिए सीट पर चुनाव छोड़ दें तथा सामान्य वर्ग को साथ दें। यह भी कहा गया कि सामान्य वर्ग हमेशा छींपा परिवार के साथ रहा है तो अब छींपा परिवार सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को टिकट लेने दें। छींपा कृष्ण का चुनाव में दावा है कि वे चालीस सालों से सेवा करते आ रहे हैं और उसके लिए चुनाव मैदान में हैं।
* सामान्य वर्ग भाजपा के टिकट वितरकों से भी नाराज है कि जब नियम बनाया हुआ था कि सामान्य वार्ड में और किसी वर्ग को टिकट नहीं दी जाएगी तब ओबीसी के कृष्ण छींपा को टिकट क्यों दिया गया और उस स्थिति में दिया गया जब सामान्य वर्ग से टिकटार्थी थे जो आवेदन भी कर चुके थे। अब दावा किया जा रहा है कि सामान्य वर्ग से एकजुट होकर चुनाव मैदान में निर्दलीय उतारे दयाशंकर शर्मा को शानदार विजय दिलाकर भाजपा नेताओं के राजनैतिक थप्पड़ मारा जाएगा। दयाशंकर शर्मा समर्थक इसी जोश से वोटरों से सम्पर्क कर रहे हैं। इस वार्ड से ओबीसी के राजकुमार सेन भी चुनाव मैदान में हैं और वे भी पहले चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी भी चुनाव में है। अनेक प्रत्याशी होने से चुनाव बहुकोणीय होते हुए भी त्रिकोणीय कृष्ण छींपा,निर्दलीय दयाशंकर शर्मा व राजकुमार सेन में और मुख्यरूप में सामान्य वर्ग व ओबीसी वर्ग में कृष्ण छींपा व दयाशंकर शर्मा में जमा है। सामान्य वर्ग ने ताल ठोक रखी है कि कृष्ण छींपा को जीतने नहीं देंगे और दयाशंकर शर्मा को सफल बनाएंगे।०0०
४