भाजपा बोर्ड बनेगा मगर आसान नहीं.भाजपा के नेताओ की कांग्रेसियों से मिली भगत.
👌 करणीदानसिंह राजपूत 👌
सूरतगढ़ 6 सितंबर 2026.
भाजपा नेताओं की भ्रष्टाचारी कांग्रेसी नेताओं से दोस्ती से भाजपा का नगरपालिका बोर्ड बनाना आसान नहीं है। भाजपा को बहुत बड़े संकट में डालने वाले नेताओं में जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान,पूर्व विधायक अशोक नागपाल, पूर्व नगरमंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा व महामंत्री लालचंद शर्मा, जगदीश मेघवाल,सुभाष गुप्ता हैं। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों और पुलिस मुकदमों में फंसे कांग्रेसी परसराम भाटिया से दोस्ती ने भाजपा को संकट में डाला। भाजपा के इन नेताओं ने परसराम भाटिया को बचाया। इन नेताओं की भाटिया के भ्रष्टाचारों पर न शिकायत न कोई बयान। यह स्थिति आजतक है। भाजपा नेता पदों पर रहते यह दोस्ती चली और अभी तक चल रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह और पूर्व विधायक अशोकनागपाल भ्रष्टाचार आरोपी परसराम भाटिया के दोस्त हों मिलीभगत से खुशी मनाएं तब उच्च स्तरीय प्रदेश अध्यक्ष तक कांग्रेस के विरुद्ध कोई एक्शन कौन करवाए?
* भाजपा के नेता और कांग्रेस के भ्रष्टाचार में फंसे बदनाम परसराम भाटिया,धर्मदास सिंधी संयुक्त रूप में जीत का अंग्रेजी का विक्ट्री निशान बना कर खुशियां मनाते हुए। भ्रष्टाचारी परसराम भाटिया के साथ मिल कर कौनसी जीत की खुशी मना रहे थे। यह फोटो 10 नवंबर 2024 के समाचार रिपोर्ट में है। इस फोटो में बाएं से लालचंद शर्मा(भा) योगेश मेघवाल (कां) सुरेश मिश्रा(भा)परसराम भाटिया (कां) पूर्व विधायक अशोकनागपाल (भा) जगदीश मेघवाल (भा)बसंतकुमार बोहरा(कां) शरणपालसिंह भाजपा जिलाध्यक्ष (भा)सुभाष गुप्ता (भा) धर्मदास सिंधी(कां) नवनीत मुंजाल (भा) हैं। भाजपा कांग्रेस नेताओं का फोटो तो सिथ में खड़े हो सकता है लेकिन यहां दोनों एकसाथ जीत की खुशी मनाते हुए फोटो खिंचवाते हैं। भाजपा नेताओं ने कांग्रेसियों के साथ मिल कर भाजपा से कौनसा धोखा किया था? * कांग्रेस के योगेश मेघवाल, परसराम भाटिया व धर्मदास सिंधी नगरपालिका चुनाव लड़ रहे हैं।
भाजपा के नेता शरणपालसिंह, सुरेश मिश्रा, सुभाष गुप्ता,अशोकनागपाल टिकट तय करने वाली बैठकों में शामिल रहे। आरोप यह भी है कि ऐसे टिकट तय कर दिए गये जिनका विरोध हो रहा है और अनेक बागी होकर निर्दलीय बन चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा को नुकसान यह है कि टिकट वाला जीत नहीं पाएगा और निष्ठावान को नाराज कर दिया।
* श्रीगंगानगर के जिला प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत और भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता पर आफत रहेगी। दशरथ सिंह शेखावत जिला प्रभारी हैं तो उनकी ड्युटी है कि वे प्रदेशाध्यक्ष व भाजपा को अवगत कराएं।
०0०