बुधवार, 2 सितंबर 2026

चन्नी से नाराजगी शुरू.वार्ड 27 भी जाएगा यदि 26 में पंगा लिया।

 

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 2 सितंबर 2026.

आवासन मंडल पुरानी कालोनी वार्ड नं 27 से चरणजीत सिंह टंडन चन्नी अपनी पत्नी सुनीता टंडन को चुनाव लड़ा रहा है। जहां बड़ा समर्थन मिल रहा है तथा जीत भी मानी जा रही है। 

* लेकिन अब चन्नी के वार्ड नं 26 से स्वयं चुनाव लड़ने की तैयारी से लोग नाराज हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह वार्ड नं 26 में खड़ा होगा तो वार्ड नं 27 में उसकी पत्नी सुनीता टंडन को जीतने नहीं देंगे। चर्चा है कि चन्नी खुद,पत्नी व एक पुत्र को चुनाव लड़ाने का ईच्छुक है। लोगों का कहना है कि वह अपनी पत्नी को वार्ड 27 से लड़ा रहे हैं तो अन्य वार्डों में कोई दखल न करें। 







यह ब्लॉग खोजें