शनिवार, 12 सितंबर 2026

सूरतगढ़ मतगणना से पूर्व नगरपालिका बोर्ड बनाने के दावों में भी टक्कर.निर्दलीयों का क्या होगा?

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 12 सितंबर 2026.मतगणना से पूर्व शनिवार तक राजनैतिक हालात में भाजपा ने खुद को मजबूत बताते भाजपा बोर्ड बनाने का दावा किया है। सूत्रानुसार भाजपा के अंदर अध्यक्ष का नाम सर्वसम्मति से तय होगा। निर्वाचित पार्षद अध्यक्ष का नाम तय करेंगे। अध्यक्ष पद सामान्य महिला का है जिस पर किसी भी वर्ग की महिला चुनी जा सकती है। 

* सूत्रानुसार अभी अध्यक्ष पद के नामों में ताजा स्थिति में वार्ड नं 5 की ज्योति कंवर और वार्ड नं 43 की वीना छाबड़ा के नाम हैं। इनके अलावा रजनी मोदी, साक्षी नागपाल व आशा कंवर के नाम भी मतगणना परिणाम में जीत होने पर अध्यक्ष पद चयन में शामिल होने की संभावना है। आरतीशर्मा का नाम भी शामिल है मगर सूत्रानुसार वहां कांग्रेस से टक्कर में आरतीशर्मा बहुत पिछड़ने की स्थिति में है। 

👌 वीणा छाबड़ा के पक्ष में कुछ गैरहिंदु वर्ग के वोट भी मिलने की चर्चा है। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी कृष्ण बेनीवाल उर्फ कीनिया से वीना की कड़ी टक्कर है। सूत्रानुसार भाजपा की वीना छाबड़ा को गैरहिंदु वर्ग के वोट मिलने की संभावना के बाद भाजपा यहां दस पंद्रह से तीस चालीस वोट  से जीत की संभावना है। यहां कांग्रेस ने प्रदर्शन करते वोट मांगे वहीं भाजपा कार्यकर्ता व वीना के परिजनों ने मतदाता के घरों में बातचीत कर वोट का आग्रह किया। * सूत्रानुसार भाजपा यहां अपनी जीत पक्की मान रही है। ज्योति कंवर की जीत में कोई अड़चन नहीं है। ज्योति कंवर के पति सुरेंद्र सिंह राठौड़ और उनकी माता भी वार्ड पार्षद रह चुके हैं। भाजपा सूर्योदय नगरी क्षेत्र के वार्डों में चुनाव पूर्व की मेहनत नहीं होने से कमजोर स्थिति में है। लाईन पार के वार्डों में चार पांच भाजपा प्रत्याशी ही जीतने की राजनैतिक चर्चा है।

* भाजपा पिछले नगरपालिका चुनाव में 45 वार्डों में से केवल 12 और कांग्रेस 22 सीटें जीत पाई थी। इस चुनाव में भाजपा पिछले चुनाव से अधिक सीटें और कांग्रेस कम सीटें जीतने की आम चर्चा है। भाजपा की छह सात सीटें बढ रही है तथा चर्चा है कि भाजपा 20 सीटें जीत कर निर्दलीय चार पांच के साथ बोर्ड बनाएगी। 

* भाजपा वार्ड नं 30 से कृष्ण छींपा और वार्ड नं 45 से श्रीमती संतोष गिरी को भी जीता हुआ मान रही है जिनको ओबीसी होते हुए भी सामान्य वार्ड में खड़ा किया था। 

👌 पक्के सूत्रानुसार भाजपा नेताओं के पास निर्दलियों के मैसेज शामिल कर लेने के पहुंचने लगे हैं। सत्ताधारी पार्टी के साथ पांच से सात निर्दलीय शामिल हो सकते हैं। पैंतालीस वार्डों की नगरपालिका में यह संख्या 25 से 27 बनती है।

👌 कांग्रेस पार्टी के विधायक डुंगरराम गेदर ने सूरतगढ़ में कांग्रेस बोर्ड बनाने का दावा कुछ दिन पूर्व किया था। उन्होंने कहा था कि ईमानदार बोर्ड देंगे। कांग्रेस में चेयरमैन पद के लिए एक ही नाम पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद के परिवार से है। कांग्रेस का बोर्ड बनाने का दावा सफल होने की संभावना बहुत कम है जिसका कारण टिकट वितरण में अनेक खामियां रही है। कांग्रेस द्वारा दो सामान्य सीटों पर अनुसूचित जाति वर्ग के परसराम भाटिया ( मेघवाल) और योगेश मेघवाल को टिकटें देना बड़ी भूल रही है। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस को बढत मिलना मुश्किल होने की चर्चा है।

👌 इस चुनाव में माकपा से एक सीट जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। 

👌 निर्दलीय पार्षद 10- 11 की संभावना है जबकि पिछले बोर्ड में केवल 9 निर्दलीय थे।

👌👌राजनीति के जानकारों के अनुसार  इस बार संपूर्ण हालात में भाजपा का बोर्ड बनाने का दावा अधिक मजबूत मान रहे हैं और भाजपा इस प्रक्रिया में चल रही है। भाजपा बोर्ड बनाने में लगी है तथा सभी नेता सभी खेमें एक हुए हैं०0०







यह ब्लॉग खोजें