सूरतगढ़: कांग्रेस के पास 16 पार्षद.किसी हालत में 23 नहीं होंगे.गेदरजी कैसे बनाएंगे कांग्रेस का बोर्ड.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 15 सितंबर 2026.
गंगाजल मील थे तब सन् 2019 में कांग्रेस को 45 में से 22 पार्षद आए थे और अब विधायक डुंगरराम गेदर की पावर में सन् 2026 में 16 पार्षद आए हैं। इस हालत से डुंगरराम गेदर की राजनैतिक पावर कमजोर साबित हुई है।
गेदर जी ने कहा है कि कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे। गेदर जी 16 पार्षदों से कांग्रेस का बोर्ड कैसे बनाएंगे? बोर्ड बनाने के लिए 23 पार्षदों का बहुमत चाहिए।
👌 गेदर जी के पास कांग्रेस के 16 पार्षद हैं उनमें 7 जोड़ने पर बहुमत के 23 होते हैं। गेदर जी ये 7 पार्षद कहां से लाएंगे?
👌भाजपा खेमे में 22 कांग्रेस के पास 16 और राजाराम गोदारा के घर में 3 हैं, ये सभी कुल हुए 41 बाकी 4 ही बचे जिसमें 3 निर्दलीय और 1 माकपा। ये 4 सभी कांग्रेस का साथ दें तब भी गेदरजी के कांग्रेस खेमे में 20 ही होंगे और बहुमत नहीं होगा।
* ये जो तीन निर्दलीय इनमें से भी कोई भाजपा में जा सकता है।
👌 राजाराम गोदारा को खूब नीचा दिखाने की कोशिश की गई थी इसलिए गोदारा के 3 पार्षद उनकी पत्नी, उनका पुत्र और एक सहयोगी द्वारा डुंगरराम गेदर का सहयोग करने का सोचा भी नहीं जा सकता। यह अनुमान लगाया जा सकता है की आवश्यकता पड़ने पर ये रामप्रताप कासनिया व बेटे संदीपकासनिया के लिए भाजपा के पक्ष में अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग कर सकते हैं।
👌 डुंगरराम गेदरजी के पास यानि कांग्रेस के पास बहुमत नहीं है और बहुमत बन भी नहीं सकता। गेदर जी कांग्रेस का बोर्ड बनाने का दावा कर रहे हैं,वह सफल होना असंभव है।०0०