शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

जनप्रिय नेता हेतराम बेनीवाल को सूरतगढ़ में श्रद्धांजलि. विभिन्न दलों के लोग उपस्थित हुए.

 



सूरतगढ़  27 फरवरी 2026.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी) के जनप्रिय नेता कामरेड हेतराम बेनीवाल को आज यहां श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुष्प अर्पित करते हुए उनके

आंदोलनों को याद किया गया। उनका  23 फरवरी 2026 को करीब 95 वर्ष की आयु में देहांत हो गया था। अरोड़ावंश भवन धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा रखी गई थी जिसमें विभिन्न वर्गों के लोग,राजनैतिक कार्यकर्ता, नेताओं ने अपने वक्तव्यों में किसान मजदूर का साथी बताया।

सभी मायनों में वे सच्चे कम्युनिस्ट थे तथा जीवन पर्यन्त वो कम्युनिस्ट रहे। अंतिम समय में भी मिलने वालों को संघर्ष को निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित करते रहे। 

सभा में माकपा तहसील सचिव सखी मोहम्मद, दुर्गा स्वामी, मदन ओझा,लोकतंत्र सेनानी महावीर तिवाड़ी,राकेश बिश्नोई,पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील,राजेश भादु,लोकतंत्र सेनानी लक्ष्मण शर्मा,परसराम भाटिया,ओम राजपुरोहित,नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा,पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादु,बार संघ न्यायिक सूरतगढ़ अध्यक्ष अनिल भार्गव, महेंद्र भादु,लोकतंत्र सेनानी बलराम वर्मा, वेद प्रकाश कड़वासरा, रवि शर्मा एडवोकेट ने विचार रखे।

लोकतंत्र सेनानी करणीदानसिंह राजपूत,जसराम बुल्गारिया,महावीर भोजक, राजकुमार सेन,हनुमान मील,श्रीमति आशा शर्मा,शराबबंदी आंदोलन की अध्यक्ष पूजा छाबड़ा, कैलाश वर्मा, गुलाब देईदासपुरा, सोहन थोरी , पूर्व सचिव गुरप्रीत सिंह भमराह, लाजपत राय भाटिया, विष्णु शर्मा, ओम प्रकाश गेदर, मुखराम खिलेरी, पृथ्वीराज जाखड़, लीलाधर स्वामी, राहुल सहारण, मनोज जांगु इत्यादि ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सभा का संचालन डा0 हरिमोहन सारस्वत रूंख ने किया । सभा में दो मिनट का मौन रखा गया।सभा में हेतराम बेनीवाल अमर रहे के नारे गूंजते रहे और नारों  के साथ समापन हुआ। ०0०





यह ब्लॉग खोजें