सूरतगढ़ में गंदगी की भरमार:किनका हो तबादला?
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 1 मार्च 2026.
सूरतगढ़ शहर में भयानक गंदगी बदबू से लोग त्रस्त हैं। नगरपालिका क्षेत्र में सफाई कराने के लिए जिनकी ड्युटी है और जो हर माह वेतन लेते हैं उनकी जिम्मेदारी भी है। लेकिन वे अपनी ड्युटी कर नहीं रहे ड्युटी करते तो शहर संपूर्ण साफ होती।
शहर में गंदगी के लिए जो जिम्मेदार हैं,उनका यहां से तबादला कर दिया जाए तब ही हालत में कोई सुधार हो सकता है।
* स्वच्छता निरीक्षक सहित सभी सहायक स्वच्छता निरीक्षकों और सभी जमादारों का तबादला दूर की नगरपालिकाओं में हो क्योंकि ये सभी हर दिन मौका देखते तो सफाई होती रहती और शहर साफ सुथरा रहता। एक ने भी हर रोज मौके पर निरीक्षण नहीं किया। इनको यहां से हटाने और नये स्टाफ के आने पर ही सुधार की संभावना हो सकती है।
निरीक्षण में घोर लापरवाही ईओ पूजा शर्मा की भी रही। ईओ पूजा शर्मा अपने दो साल के कार्यकाल में कभी भी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंची।
०0०