भाजपा में बिरमा नायक सामान्य व ओबीसी में पूजा छाबड़ा.पुरूष नाम. परिस्थितियों में नाम.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 15 अप्रैल 2026.
आगामी परिसीमन में सूरतगढ़ सीट महिला आरक्षित हुई तो भाजपा से टिकट मिलने की संभावनाओं में जिनके नाम किसी न किसी तरह से आगे आते हैं उनमें पूजा छाबड़ा और बिरमादेवी नायक अभी पहले क्रम पर नजर आ रही हैं।
* अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट आरक्षित हुई तो बिरमादेवी अधिक चर्चा में है। बिरमा पंचायत समिति के प्रधान पद पर रह चुकी हैं। बिरमादेवी का कार्यकाल बिना किसी विवाद परेशानियों के अच्छा रहा था। सन् 2014 से प्रधान पद का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी बिरमा पार्टी के कार्यक्रमों में सर्वाधिक लगभग हर कार्यक्रम में उपस्थित देखी गई हैं। इसके अलावा सामाजिक कार्यक्रमों में उपस्थिति होने से लोकप्रिय है। माना जाता है कि बिरमादेवी का ग्रामीण जनसंपर्क सबसे अधिक है।
* ओबीसी महिला के लिए सीट आरक्षित हुई तो प्रसिद्ध नामों में पूजा छाबड़ा है जो पैदायशी सिंधी हैं,मगर पूजा सामान्य में अधिक चर्चित है और टिकट का दावा सामान्य में अवश्य करेगी। यहां ओबीसी में एकदम नया चेहरा हो सकता है। जाट और कुम्हार लीडर किसी भी परिवारों में टिकट मांगेंगे।
* महिला सामान्य हुई तब जिनके नाम चर्चा में आते हैं उनमें पूजा छाबड़ा, काजल छाबड़ा और आरती शर्मा हैं। काजल छाबड़ा और आरती शर्मा नगरपालिका सूरतगढ़ की अध्यक्ष रह चुकी हैं। मगर पूजा सामान्य में अधिक चर्चित है और टिकट का दावा सामान्य में अवश्य करेगी।
* विधानसभा सीट के लिए पुरूषों में अभी पूरी तैयारियों में सबसे आगे संदीप कासनिया है जो शहर और ग्रामों के आम कार्यक्रमों में सबसे अधिक उपस्थिति में आते हैं। विभिन्न कार्यक्रमों में सबसे अधिक संबोधन संदीप कासनिया के हैं। शांत तैयारियों में ओमप्रकाश कालवा भी हैं जो अपने वर्ग को मजबूत बनाने में जुटे हैं ताकि उनका बड़ा सहयोग मिले। कालवा को अभी तो रामप्रताप कासनिया के नजदीक माना जाता है और उनके साथ ही कार्यक्रमों में उपस्थित होते हैं। आगे कौन कहां अधिक चर्चा में रहते हैं यह आगे विभिन्न परिस्थितियों में कुछ भी हो सकता है।
०0०