कांग्रेस पार्षद कीनिया ने कांग्रेस प्रत्याशी परमेश्वरी को वोट देने से इंकार किया। गेदर की थोपी प्रत्याशी.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 21 सितंबर 2026. कांग्रेस पार्षद कृष्ण बेनीवाल उर्फ कीनिया ने अध्यक्ष चुनाव में 2 बजे तक मतदान नहीं किया और अब वोटिंग के बढे समय के बीच उनका एक विडिओ वायरल हुआ है।
👌 विडिओ में क्या कहा कीनिये ने.
मैं इन दोनों पार्टियों को वोट देना नहीं चाहता। मेरे लिए दोनों पार्टियां बराबर है। सुरेंद्र ( यानि उसकी पत्नी ज्योतिकंवर) को इसलिए वोट देना नहीं चाहता कि वह बीजेपी का कैंडिडेट है, तथा मैं काग्रेस से गद्दारी नहीं कर सकता। इसलिए मैंने स्व ईच्छा से वोट नहीं देने का निर्णय किया है। मेरे परिवार की सुरक्षा करना प्रशासन का दायित्व है।
कीनिया सूरतगढ़ के वार्ड नं 43 से कांग्रेस का नवनिर्वाचित पार्षद है। भाजपा को तो वोट देना ही नहीं था लेकिन कीनिया ने कांग्रेस की परमेश्वरी देवी गोदारा को भी वोट देने से इनकार कर दिया। परमेश्वरी देवी निर्दलीय थी जिसे डुंगरराम गेदर ने कांग्रेस प्रत्याशी बनाया।०0०