सूरतगढ़ विकास: कृष्ण बेनीवाल का वोट डलेगा. भाजपा के पक्ष में होगा वोट.पूरी संभावना.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 20 सितंबर 2026.अध्यक्ष पद के लिए मतदान से कुछ घंटे पहले घटनाक्रम और कीनिया के भाई विकास के वीडियो में विकास के बोल,बोलने का लहजा, संपूर्ण भावभंगिमा का विश्लेषण निकलता है कि पार्षद कृष्ण बेनीवाल उर्फ कीनिया का वोट अपने वार्ड ही नहीं सूरतगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में होगा। विकास के विडिओ में बोल है, हम सेफ हैं,कोई टेंशन न लें। अपने सूरतगढ़ शहर का विकास करेंगे। सेफ हैं टेंशन न लें। पूरी प्रसन्नता से बोल रहा है।
* करणी प्रेस इंडिया' में यह लिखा जा चुका था कि दोनों सेफ हैं और कांग्रेस के खेमे में किसी स्थान पर नहीं हैं।
👌 विकास के विडिओ के विश्लेषण से तो स्पष्ट है कि सूरतगढ़ विकास मिलकर करने का मतलब भाजपा से पूर्ण एकराय सहमति हो गई है। कीनिया से सूरतगढ़ के शहर के विकास की बात निकलती है तो मतलब यह आ रहा है कि कीनिया की उपाध्यक्ष पद पर सहमति हो गई है। ( विकास के विडिओ और घटनाक्रम के विश्लेषण के आधार पर रिपोर्ट)
👌 अभी माकपा के समर्थन के साथ कांग्रेस के पास कुल 22 पार्षद हैं और भाजपा के पास भी 22 पार्षद हैं। कीनिया का वोट भाजपा को मिलने पर भाजपा के पास 23 वोट हो जाते हैं। यह परिणाम स्पष्ट है। कांग्रेस के विधायक राजाराम गोदारा चुप हैं। कीनिया के उठाने पर बयान देते हैं तो उनके खेमें से वोट टूटने कि पक्का खतरा है इसलिए राजाराम चुप है। डुंगरराम कहते हैं कि कीनिया हमारे पास है,लेकिन वह कांग्रेस के पास नहीं है। गेदर को मालुम है कि पासा पलट चुका है। ०0०