रविवार, 20 सितंबर 2026

अध्यक्ष (चेयरपर्सन) चुनाव प्रक्रिया और परिणाम.सूरतगढ़ में 21 को चुनाव.

 

* करणीदानसिंह राजपूत*

सूरतगढ. 20 सितंबर 2026.नगरपालिका के निर्वाचित 45 पार्षद 21 सितंबर सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में भाग लेंगे। नगरपालिका सभागार में पार्षदों की बैठक होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान पूर्ण होने के तुरंत बाद मतगणना होगी। 

चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी मतदान और मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया उपस्थित रहकर देख सकते हैं।

👌 मतदान 2 बजे से पहले सम्पन्न हो जाता है तो मतगणना उसी समय तुरंत बाद ही शुरू हो जाएगी।

यहां भारतीय जनता पार्टी से ज्योतिकंवर और इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से परमेश्वरी देवी हैं। 

यदि वोटिंग 1 घंटे में 11बजे तक पूरी हो जाती है तो तुरंत बाद ही मतगणना होगी और परिणाम घोषित होगा।०0०







यह ब्लॉग खोजें