गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

अरोड़वंश कल्याण समिति अध्यक्ष की शिकायत.वित्तीय आरोप.चुनाव तक प्रशासक लगाने की मांग.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 16 अप्रैल 2026.

अरोड़वंश कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक भाटिया और कार्यकारिणी पर वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए रजिस्ट्रार संस्थाएं श्रीगंगानगर को शिकायत की गई है। समिति के आजीवन सदस्य दर्शन चुघ ने शिकायत में लिखा है कि दीपक भाटिया अध्यक्ष व कार्यकारिणी का कार्यकाल सन् 2023 तक था जो खत्म हो चुका है। दीपक भाटिया और कार्यकारिणी सदस्य अपने पदों का व धन संपदा का दुरूपयोग कर रहे हैं। समिति के आय व्यय का विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर रहे और रजिस्ट्रार संस्थाएं को भी प्रस्तुत नहीं किया है। 

* रजिस्ट्रार संस्थाएं को की गई शिकायत में वित्तीय लेनदेन की जांच करने की मांग है।

* दर्शन चुघ ने नये चुनाव कराने की मांग की है। यह मांग भी है कि नये चुनाव होने तक समिति पर प्रशासक नियुक्त किया जाए। दर्शन चुघ ने स्वयं उपस्थित होकर लिखित में शिकायत की है।

०0०








यह ब्लॉग खोजें