रविवार, 16 अगस्त 2026

सूरतगढ़. मेघवाल समाज धर्मशाला अतिक्रमण। नगरपालिका ने कार्वाई शुरु की।

 

* करणी प्रेस इंडिया *

 सूरतगढ़ 16 अगस्त 2026.

उपकारागृह के पीछे मेघवाल समाज धर्मशाला के लिए 14 अगस्त सुबह अचानक कुछ लोगों द्वारा तारबंदी आदि किए जाने की सूचना ईओ गणपत राम को मिलने पर उन्होंने निर्माण कार्वाई स्टाफ भेजकर रुकवा दी। दोपहर में वहां दुबारा निर्माण तारबंदी आदि शुरू होने की सूचना मिलने पर दुबारा स्टाफ को भेजा। वहां काफी भीड़ देखी जाने पर ईओ गणपतराम मौके पर गये। नगरपालिका प्रशासक एसडीएम ( निर्वाचन अधिकारी) भरतजयप्रकाश मीणा को सूचना दी गई। पुलिस जाब्ता भी बुलाया गया लेकिन पुलिस मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के टूर पर लगाई हुई थी। दो तीन पुलिस मेन को ही भेजने का कहा गया। लेकिन भीड़ होने के कारण वहां कार्वाई नहीं की गई। नगरपालिका प्रशासन ने मौके की वीडियो ग्राफी फोटोग्राफी करवाई है। प्रशासन के सामने यह बात आई है कि लोगों ने 14 अगस्त का दिन निर्माण के लिए चुना जिसमें प्रशासन और पुलिस सभी मुख्यमंत्री के दौरे में व्यस्त होंगे और कोई रुकावट नहीं होगी। नगरपालिका प्रशासन ने जगह का मालिकाना हक व निर्माण स्वीकृति आदि के कागजात मांगे। नगरपालिका प्रशासन को मौके पर कोई कागजात स्वीकृति के नहीं दिए गए लेकिन यह बताया गया कि जगह मेघवाल समाज को दिए जाने का प्रस्ताव है। सूचना है कि नगरपालिका चुनाव की प्रक्रिया के कारण यह मामला उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है तथा सोमवार को आगे कोई कार्वाई मौके की रिपोर्ट फोटो आदि सहित होगी। इस निर्माण आदि की कार्वाई का विस्तृत विडिओ सोशल मीडिया पर संबंधित वर्ग द्वारा डाला गया है जिसे देखने के बाद लोगों को इस कार्वाई का मालुम हुआ। विडिओ में अनेक प्रमुख लोग भी दिखाई दे रहे हैं। ०0०


यह ब्लॉग खोजें