नगरपालिका दफ्तर से 4 कर्मी हटाए गए.चुनाव अलर्ट. शिकायत पर कार्वाई.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 17 अगस्त 2026.
नगरपालिका कार्यालय में सालों पूर्व लगाए 4 कर्मियों को वापस स्वास्थ्य शाखा व दमकल शाखा में भेज दिया गया।
बबीता शर्मा सफाई जमादार को दफ्तर से हटाकर वापस मूल स्थान स्वास्थ्य शाखा में भेजा गया।
जीतराम झोरड़ लीडिंग फायरमेन, श्रीमती सुप्रभा लीडिंग फायरमेन एवं पूजा खन्ना फायरमेन को वापस मूल स्थान दमकल शाखा में भेजा गया।
अधिशाषी अधिकारी गणपतराम ने आज एक आदेश जारी किया था।
* इनको सरकारी आदेश के बावजूद गलत तरीकों से दफ्तर में लगाया हुआ था। उच्च स्तरीय व निर्वाचन विभाग को शिकायत पर त्वरित कार्वाई हुई। विदित रहे कि बबीता शर्मा ईओ पूजा शर्मा की सग्गी भाभी है। पूजा शर्मा ने जिसका सफाईकर्मी से जमादार पद पर गलत प्रमोशन किया व फील्ड के बजाय दफ्तर में लगाया। प्रमोशन की शिकायत अलग से है। ०0०