सूरतगढ़: लुगाई के माध्यम से कौन कौन लड़ेगा चेयरमेन पद.17 को वार्डों की आरक्षण लॉटरी बाद कुछ खुलासा होगा. भाजपा व कांग्रेस पर निगाहें.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 16 अगस्त 2026.
नगरपालिका सूरतगढ़ में बोर्ड भाजपा और कांग्रेस में से किसका बनेगा से पहले एक बड़ी चर्चा हर जगह हो रही है कि यहां चेयरमैन पद महिला का आरक्षित हो गया है तब कौन कौन अपनी पत्नियों के माध्यम से चुनाव में लड़ेंगे? आरक्षण लॉटरी से पहले अनेक नाम चेयरमैन पद की लड़ाई के चल रहे थे और उनके मन में शहर के विकास में कुछ न कुछ नया करने की ईच्छा थी,उनमें से कुछ अपनी पत्नी को चुनाव में खड़ा करने की ईच्छा रखे हुए हैं। लेकिन अभी 17 अगस्त 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर के यहां वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी जिसके बाद ही असली तस्वीर सामने आ पाएगी। चेयरमैन पद से पहले वार्ड पार्षद चुना जाना जरूरी है। वार्डों का आरक्षण व्यक्ति के अनुरूप वर्ग का नहीं हुआ तो पार्षद का चुनाव लड़ना भी मुश्किल होगा। किसी दूसरे वार्ड में जाकर चुनाव लड़ना मजबूती और धनबल से ही हो सकता है। दूसरे वार्ड में खर्च बढ जाते हैं।
अभी वार्ड पार्षद के चुनाव की घोषणा करने में भी कोई आठ दस ही बोल रहे हैं। इस बार ओबीसी आरक्षण भी है। ऐसे में 45 वार्डों का ओबीसी, ओबीसी महिला,अनुसूचित, अनुसुचित महिला, सामान्य, महिला सामान्य आरक्षण होगा।
👌 17 अगस्त 2026 दोपहर बाद ही चेयरमैन पद की चर्चा शुरू होगी और कुछ दिन बाद तस्वीर सामने आने लगेगी। अभी भाजपा के पास कुछ चेयरमैन चेहरे वरिष्ठ और कुछ नये चेहरे हैं लेकिन कांग्रेस के पास अभी नहीं है और विधायक डुंगरराम गेदर पर नजरें लगी है कि वे ही कोई चेहरा घोषित करेंगे।०0०