सूरतगढ़ से एपीओ ईओ मनीषकुमार पारीक व ईओ पूजा शर्मा को पदों पर लगाया. आदेश.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 16 अगस्त 2026.
नगरपालिका सूरतगढ़ से एपीओ किए गये ईओ मनीषकुमार पारीक और उनसे पहले एपीओ की गई ईओ पूजा शर्मा को डीलबी ने चुनाव के प्रशासनिक कारण से पदों पर लगाने का आदेश जारी किया है। डीएलबी के 16 अगस्त 2026 के एक बड़े आदेश में अनेक पद स्थापना में मनीषकुमार पारीक को नगरपरिषद हनुमानगढ़ में सचिव पद पर और पूजा शर्मा को अलवर जिले की नगरपालिका किशनगगढ बास में अधिशासी अधिकारी पद पर लगाया गया है।
* चुनाव कार्यक्रम को प्राथमिकता रहती है इसलिए दोनों ही अपने नए पदस्थापना स्थानों पर सोमवार यानि 17 अगस्त को जोईन कर सकते हैं।०0०