सूरतगढ़:नगरपालिका चुनाव में क्या होगा, भाजपा व कांग्रेस पार्टी का क्या होगा?
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 11 अगस्त 2026.नगरपालिका चुनाव की घोषणा इसी सप्ताह में होने की संभावना है और सूरतगढ़ में बड़ी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी और इंडियन नेशनल कांग्रेस न लोगों में है न धरातल पर है। ये दोनों पार्टियां केवल तिकड़म से चुनाव लड़ेंगी।
👍 शहर की दुर्दशा गंदगी कचरा, टूटी गड्ढे वाली सड़कें, सड़कों पर पक्के अतिक्रमण,अवैध निर्माण,पट्टों की समस्या, बरसात के पानी की समस्या,लोगों की अनदेखी और अनेक मुद्दे हैं जिनके होते लोगों से क्या कहते हुए वोट मांगेंगे। सरकार तो कार्डों में उलझाती रही है।
* नगरपालिका में बड़े घोटाले हुए। ईओ कोई भी रहा हो आवेदन शिकायतें दबाई जाती रही। शिकायतों पर विधिवत काम आज भी नहीं हो रहा।
* शहर में हर सड़क मोहल्ले पर सफाई कर्मचारी हैं लेकिन हर जगह रोजाना सफाई नहीं होती। हर नाले पर सफाईकर्मी है लेकिन सफाई नहीं होती। वहां के सफाई कर्मचारी कहां ड्युटी देते हैं? जमादार निरीक्षण नहीं करते लेकिन उन पर भी कारवाई नहीं हो रही।
* धार्मिक स्थल बीकानेर रोड का गुरूद्वारा गुरूसिंघ सभा के नाले महीनों से साफ नहीं। समाचार के बावजूद साफ नहीं। नगरपालिका के ब्रांड एंबेसडर मयंक वशिष्ठ की नियुक्ति होते ही कहा लेकिन सफाई नहीं करवाई। नाले नालियां गंदगी भरे और मामूली बरसात में सड़कों पर तालाब बन जाते हैं।
👌कभी भाजपा, कांग्रेस को काम करते देखा? ये दोनों पार्टियां तिकड़म से ही चुनाव लड़ेंगी।
👍 युवा भी अलग से आएंगे चुनाव में। अब तो उनका नाम भी प्रसिद्ध हो गया है। ये चुनाव में दोनों बड़ी पार्टियों को हिलाएंगे।
०0०
०0०
*