बुधवार, 30 सितंबर 2026

जोन 15 से कांग्रेस के भावी प्रत्याशी अमरसिंह गोदारा ने सीलवानी से किया चुनाव प्रचार शुरू.

 

सूरतगढ़ 30 सितंबर 2026.

पंचायत समिति जोन संख्या 15 से डायरेक्टरी पद हेतु कांग्रेस के भावी प्रत्याशी अमर सिंह गोदारा ने आज सीलवानी गांव से अपने जनसंपर्क एवं चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत की। 

 पूर्व विधायक राजेंद्र जी भादू के नेतृत्व में आयोजित किया गया। 

पूर्व विधायक राजेंद्र भादू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अमर सिंह गोदारा के पक्ष में समर्थन एवं मतदान की अपील की। 

जोन संख्या 15 (अमरपुरा जाटान व सीलवानी क्षेत्र) की जनता का उन्हें भरपूर आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावी प्रत्याशी अमर सिंह गोदारा ने कहा, "राजनीति में मैंने हमेशा संगठन और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है। मेरा संपूर्ण जीवन आमजन की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समर्पित रहा है और आगे भी पूरी ईमानदारी के साथ सेवा करता रहूँगा।"०0०










 

यह ब्लॉग खोजें