गुरुवार, 24 सितंबर 2026

पालिका अध्यक्ष ज्योतिकंवर का पहला भाषण. गलत कामों के लिए मत आना.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 24 सितंबर 2026.पहले दिन और पहले भाषण में ही शेरनी की दहाड़ सार्वजनिक हुई। गलत काम के लिए मत आना। पद भार ग्रहण करते ही बता दिया कि नगरपालिका में गलत काम नहीं होंगे। नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिकंवर ने अपने कार्य करने का तरीका स्पष्ट घोषित कर दिया जिससे एक बड़ा संदेश उन लोगों को खुश कर दिया जो नगरपालिका को भ्रष्टाचार से मुक्त होने की आशा करते रहे हैं।

" गलत काम के लिए आना नहीं, सही के लिए शर्माना नहीं।" ज्योतिकंवर का यह बुलावा है। नगरपालिका में आओ और अपना काम कराओ। 

* ज्योतिकंवर ने कहा कि आम नागरिकों को अपने कामों के लिए कोई परेशानी नहीं होगी।

* शहर को साफ सुंदर अच्छी सड़कों वाला हरियाला शहर बनाने का संकल्प भी घोषित किया और शहर वासियों का सहयोग भी मांगा।

* ज्योतिकंवर ने कहा कि उनका परिवार काफी सालों से शहर की सेवा करता रहा है और जनता का सहयोग मिलता रहा है। ज्योतिकंवर के पति सुरेंद्र सिंह राठौड़ और उनकी सास पहले पार्षद रह चुके हैं और लोकप्रिय रहे हैं।

* ज्योतिकंवर ने सार्वजनिक समारोह में पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया,पूर्व विधायक अशोकनागपाल,भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान,तीन पूर्व नगरपालिका अध्यक्षों आरती शर्मा,काजल शर्मा और ओमप्रकाश कालवा से आशीर्वाद लिया।

* ज्योतिकंवर ने भाजपा के नवनिर्वाचित महिला पार्षदों को पुष्प कली भेंटकर सम्मानित किया।





* पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी गणपतराम ने ज्योतिकंवर को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। भाजपा के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट एन.डी.सेतिया ने ज्योतिकंवर को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। पूर्व जिला प्रमुख कविता रेगर और पूर्व पंचायत समिति प्रधान बिरमा देवी नायक ने ज्योतिकंवर को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गोयल,संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष अवतार सिंह व सदस्यों ने ज्योतिकंवर को सम्मानित किया।

* ज्योतिकंवर को शहर की विभिन्न संस्थाओं ने पुष्प और विभिन्न उपहार भेंट कर सम्मानित किया। 

* पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया,भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह,संदीपकासनिया ने इस जीत पर अपने भाषण में खुशी प्रगट की।

* समारोह में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, भाजपा के नेता व कार्यकर्ता,गणमान्य व ज्योतिकंवर के परिवार जनों ने भाग लिया।०0०








यह ब्लॉग खोजें