सूरतगढ़:भाजपा की अध्यक्ष बनाने वाला कांग्रेसी क्रोस वोट का मालुम हुआ.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 25 सितंबर 2026.
भाजपा की ज्योतिकंवर को नगरपालिका की अध्यक्ष बनाने वाले कांग्रेसी क्रोस वोटिंग करने वाले का नाम कांग्रेस को मालुम हो गया।
* कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया से "करणी प्रेस इंडिया" की बातचीत हुई। भाटिया से अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस खेमे से एक वोट क्रोस होने से भाजपा की ज्योतिकंवर 23 वोट लेकर एक वोट से जीत गई थी। कांग्रेस की प्रत्याशी परमेश्वरी देवी को 22 वोट मिले थे। मतदान में दोनो पक्षों को 22-22 वोट पड़े। कांग्रेस का एक पार्षद वोट क्रोस हुआ जो भाजपा को मिला। अपने आपको पक्का कांग्रेसी कहने वाला वोट क्रोस हुआ। कांग्रेसी खेमे में कांग्रेसी और निर्दलीय दोनों हैं।
शहर में बहुत बड़ी रकम एक करोड़ दस लाख पर सौदा होने की चर्चा है। इसकी पुष्टि नहीं हो सकती।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रकम का लेनदेन हो गया या बाकी है।बड़ी रकम होती है तो गोपनीयता भी बड़ी होती है। सूरतगढ़ में ऐसे बड़े लेनदेन की चर्चा पहली बार हुई है।
👌 परसराम भाटिया ने बातचीत में कहा कि हमारे कांग्रेस के पास 23 और भाजपा के पास 22 पार्षद हैं। भाजपा जोर लगाकर भी प्रस्ताव पारित नहीं करा सकेगी। भाटिया ने कहा कि कांग्रेस पराजय के बावजूद भाजपा से अधिक पावर में है। बैठक में प्रस्ताव पारित कराना एकदम मुश्किल होगा। भाटिया ने खुलासा किया कि शहर हित जनहित का प्रस्ताव होगा और कांग्रेस से सहयोग मांगेंगे तो सहयोग दिया जाएगा। भाटिया ने कहा कि भाजपा की मर्जी नहीं चलेगी और भाजपा जो चाहेगी वह नहीं कर सकेगी।०0०