सोमवार, 17 अगस्त 2026

सूरतगढ़:वार्ड नं 30 से सुशील कुमार तावणियां ने पार्षद चुनाव की बड़ी घोषणा की.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 17 अगस्त 2026.

सूरतगढ़ के 45 वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकलते ही सामने वार्ड नं 30 सामान्य हुआ जिस पर चुनाव लड़ने की पहली घोषणा सुशील कुमार तावणियां ने की है। सुशील कुमार तावणियां भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं जो भाजपा टिकट मिलने पर पहली बार नये चेहरे के रूप में चुनाव में प्रवेश करेंगे। पहले काफी वर्षों से इस वार्ड क्षेत्र में ओबीसी वाले ही चुनाव में खड़े होते रहे हैं।

सुशील कुमार तावणियां वर्षों से आम समस्याओं में सफाई, बिजली, पानी की समस्याएं अपने वार्ड और शहर की भी उठाकर संबंधित विभागों से काम भी करवाते रहे हैं। वार्ड की सामाजिकता को देखा जाए तो सुशील कुमार तावणियां यह सीट सफलता से जीत में जोड़ कर भाजपा बोर्ड बनाने में पक्के सहयोगी हो सकते हैं। 



👍सुशील कुमार तावणियां की पापुलर्टी यह है कि वे वर्षों से होम्योपैथी के चिकित्सक के अलावा पत्रकारिता भी कर रहे हैं। सूरतगढ़ से अनूपगढ़ ज्योति पापुलर अखबार में इलाके की समस्याएं उठाकर समाधान करने में आगे होने के कारण सभी के परिचित हैं। उनके पुत्र  आनंद तावणियां भी होम्योपैथी चिकित्सक हैं। भ्राता पवन कुमार तावणियां आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर संचालन के अलावा सामाजिक कार्यों में आगे हैं। तावणियां के पिता स्व.सुरजाराम तावणियां प्रसिद्ध आयुर्वेदिक वैद्य रहे। ०0०






यह ब्लॉग खोजें