चेयरमैन के कमल चेहरे.सूरतगढ़ का बुरा व भ्रष्टाचार होता देखते रहे थे.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 16 अगस्त 2026.
भाजपा यानि कमल पार्टी के चेहरों के नाम सोशल मीडिया ग्रुपों में कुछ लोग चला रहे हैं या वे खुद सोशल मीडिया पर अपना प्रचार अलग अलग तरीकों से कर रहे हैं जो सूरतगढ़ का बुरा होते,गंदा होते और भ्रष्टाचारों से बदनाम होते, अधिकारियों ठेकेदारों की लूटखसोट देखते रहे।
* प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तब से सूरतगढ़ शहर में नगरपालिका के कार्यों पर भाजपा नेता और नेतियां एक भी गलत कार्य पर नहीं बोले। आज ईमानदार बताया जा रहा है उनको जिनका कार्यकाल भ्रष्टाचार के आरोपों से विवादों से घिरा रहा। लोग भूल जाते हैं लेकिन ऐसी फाईलें सुरक्षित संरक्षित रहती है और उचित समय आने पर खुलती है। अब उचित समय आया है।
* सभी 45 वार्डों में ईओ पूजा शर्मा के 27 महीनों में सफाई बिगड़ी,नाले नालियां साफ नहीं हुए,10-12 होटलों का अवैध निर्माण हुआ,इतनी ही संख्या में शौ रूम अवैध बने,नगरपालिका की जमीनों पर अतिक्रमण करके दुकानें बनी,सड़कों के आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक निर्माण हुए,सड़कों पर अतिक्रमण हुए, आवासन मंडल कालोनी सड़क अतिक्रमण हुए, ये मीडिया में आए मगर भाजपा नेता नेतियां चुप रहे, अनदेखी करते रहे।
*अनेक ऐसे चेहरे हैं जिन्होंने अपने आवासीय भवनों को व्यावसायिक बना ऊंचे किराए पर चढा कर लाखों की निजी कमाई शुरू कर दी और नगरपालिका को एक पैसा नहीं दिया,लाखों का शुल्क नहीं दिया जो शास्ति से हरेक का 10-15 लाख तक बनता है। अब ये चेहरे चेयरमैन बनने के सपने देख रहे हैं, लेकिन ये सपने तो उनके जाल ही बनेंगे। मकड़ी जाल बुनती है, दूसरे कीड़ों को फंसाकर खाती है और एक दिन उसी जाल में फंसकर खुद मर जाती है। अब ऐसे सपने किन्हीं के लिए जाल भी बनेंगे। कारनामें कभी छुपाए हुए रखे नहीं जा सकते।
👍 कांग्रेस पदाधिकारी परसराम भाटिया द्वारा 120 दिन के कार्यकाल में गलत पट्टे और भ्रष्टाचार किया गया जो तथ्यों सहित मीडिया में आया, शिकायतें हुई और मुकदमें हुए मगर भाजपा के चेहरे चुप्प रहे। किसी एक ने भी मुंह नहीं खोला।
👍👍 ईओ लालचंद सांखला ने फरवरी मार्च 1920 में 72 पट्टे अपने एकल हस्ताक्षर से जारी कर दिए उस समय ओमप्रकाश कालवा अध्यक्ष ( कांग्रेस) थे। कालवा चुप रहे जो अब भाजपा में हैं। भाजपा नेता नेतियां इन गलत पट्टों पर चुप्प रहे। इतने अधिक मामले हैं कि जो अब भाजपा के लिए बहुत भारी पड़ेंगे।
* एक तरफ गलत पट्टे बने और एक तरफ गरीब पट्टों के लिए चक्कर काटते रहे, मगर एक भी व्यक्ति के साथ भाजपा का कार्यकर्ता संघ का कार्यकर्ता कभी नगरपालिका में सहयोग के लिए साथ नहीं गया।
👍 नगर मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष,जिला संगठन के सूरतगढ़ पदाधिकारी सभी चुप रहे। अब जाग रहे हैं चेयरमैन बनने बनाने को। ऐसे भी हैं जिनको शहर की किसी भी गतिविधि में मोह नहीं रहा,शहर से दूर विचरते रहे मगर अब चेयरमैन पद के लिए चेहरा दिखाने आए हैं।
👌👌👌👌👌 बहुत कठिन डगर है। जनता के सवाल होंगे और चेहरों का रंग बदरंग होगा।०0०