खुशखबरी.नगर निकाय चुनाव जल्दी संभव.
* करणीदानसिंह राजपूत *
नगर निकायों यानि नगर पालिका नगर परिषद नगर निगम महानगर निगम ( कुल 309) में चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के लिए यह खुशखबरी है कि शीघ्र ही चुनाव होने की उम्मीद पक्की हो रही है। राजस्थान में अब 15 अप्रैल 2026 तक चुनाव की प्रक्रिया में सामान्य रूप में कोई बाधा नहीं रही है। सरकार ने निकियों के वार्ड परिसीमन में वार्डों की संख्या तो नहीं बढ़ाई लेकिन आंतरिक सीमा परिवर्तन हुए थे। नगर निकायों में अभी प्रशासक नियुक्त हैं, जिससे चेयरमैन और पार्षदों की भूमिका एकदम खत्म है । इससे जनता व सरकार में सीधी कड़ी नहीं होने से राजनीतिक हालात कमजोर हो गये हैं। आम लोगों के काम नहीं हो रहे। लोगों की पहुंच अधिकारियों तक नहीं हो रही। प्रशासक उपलब्ध ही नहीं हो रहे। जिनको उपलब्ध हो रहे हैं वे भी काम नहीं होने से राजी नहीं हो रहे। दफ्तरों में प्रशासनिक अधिकारी काम नहीं करते आम जनता की सुनवाई बंद सी है। नगर निकायों के चुनाव के बाद लोगों के काम हो सकेंगे।
12 मार्च 2026.
०0०