बुधवार, 11 मार्च 2026

अध्यक्ष चुनाव पर बड़ी खबर.संयुक्त व्यापार मंडल चुनाव

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 11 मार्च 2026.

संयुक्त व्यापार मंडल के चुनाव की रिकार्ड तोड़ हलचल और वोटों के लिए मांग और समर्थन के बीच बड़ी और लेटेस्ट खबर अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए निकल कर आ रही है। बड़ी हलचल के बीच अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से किसी एक का नाम तय कराने के प्रयास भी तेज हो गये हैं। यह लेटेस्ट जानकारी आज शाम को अचानक मिली। आज तो अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति होना मुश्किल लग रही लेकिन अधिक प्रयास और सभी की एक मीटिंग हो तो हो सकता है सुपरिणाम निकल भी आए।

हमारे पक्के सूत्र की पकड़ में यह लेटेस्ट समाचार है कि इस सामुहिक बैठक में अध्यक्ष पद के सभी आठ प्रत्याशियों को भी शामिल किया जाएगा। एक समझाईस का दौर चलेगा। अध्यक्ष पद के आठ प्रत्याशियों में ये नाम हैं।

1- पंकज शर्मा 2-अवतार सिंह 3- प्रमोद ज्याणी

4- अशोक धमीजा 5- वेद भूतना 6-किशोर गाबा 

 7- घनश्याम आहूजा 8- घनश्याम भटेजा हैं।

* यदि अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति राय बनती है तो यह निश्चित होगा कि फिर सचिव व कोषाध्यक्ष पदों पर भी सर्व सम्मति हो जाएगी।०0०







यह ब्लॉग खोजें