गुरुवार, 12 मार्च 2026

नागपाल होटल 2 मंजिलें अवैध.नया रूप अवैध निर्माण जारी

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 12 मार्च 2026.

शहर के कीमती मुख्य सड़क,पुराने बस स्टैंड पर 2 मंजिलें अवैध उंचे बने'नागपाल होटल एंड रेस्टोरेंट' में बालकोनी को अवैध कमरे बनाने सहित नये रूप सौदर्य करण का निर्माण चल रहा है। अधिशासी अधिकारी और भूमि शाखा प्रभारी एवं अतिक्रमण रोधी दस्ता प्रभारी को अवैध निर्माण की जानकारी है मगर निर्माण को न रूकवाया जा रहा और अवैध निर्माण को सीज भी नहीं किया जा रहा। सामाजिक कार्यकर्ता दर्शन चुघ ने नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा को 10 मार्च को दस्तावेज दिखाते हुए अवैध निर्माण की समस्त रूप से अवगत करा दिया। नगरपालिका प्रशासन को अपने आप कार्वाई करनी चाहिए थी,मगर दर्शन चुघ द्वारा बताए जाने के बावजूद निर्माण रूकवाने की कार्वाई मौके पर नहीं की गई।

* नगरपालिका प्रशासन द्वारा सुनील कुमार अरोड़ा पुत्र रामचन्द्र अरोड़ा को भूखंड 1 ई की 946 वर्गफीट की निर्माण स्वीकृति 26 दिसंबर 2015 को दी गई थी जिसमें अंडर ग्राऊंड,ग्राऊंड फ्लोर और फस्ट फ्लोर की स्वीकृति थी। इसके बावजूद अवैध रूप से दो अतिरिक्त मंजिलें सैकिंड फ्लोर और थर्ड फ्लोर बना लिए गये।

* उस समय के पार्षद सुभाष सैनी ने नगरपालिका को शिकायत की जिसमें सड़क पर कभी भी होटल से हादसा होने का खतरा बताया था। 

* नगरपालिका की ओर से नोटिस पत्र 10556 दि.12 फरवरी 2016 से अवैध निर्माण हटाने का लिखते हुए जवाब मांगा गया मगर सुनील कुमार नागपाल की ओर से अवैध निर्माण नहीं हटाया गया और न जवाब दिया गया। इसके बाद नगरपालिका ने सुनील कुमार नागपाल को अंतिम नोटिस दि. 27 सितंबर 2017 को जारी किया। सूत्रानुसार  इसके बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया गया और होटल निर्माण कर्ता नगरपालिका के नोटिस के बाद अदालत में चला गया। होटल से अवैध निर्मित 2 मंजिलें हटाई नही गई और अब यथा स्थिति में कुछ भी परिवर्तन निर्माण नहीं किया जा सकता मगर यह सब नगरपालिका प्रशासन को मालुम होते हुए भी चल रहा है।




 * नगरपालिका प्रशासन में अधिशासी अधिकारी पद पर पूजा शर्मा और प्रशासक पद पर उपखंड अधिकारी भरतजयप्रकाश मीणा हैं। ईओ पूजा शर्मा को होटल के बिना स्वीकृति के हो रहे अवैध नये रूप निर्माण को रूकवाना और सीज करना था  लेकिन यह नहीं हुआ जो नगरपालिका हितों के विपरीत है। इसकी संपूर्ण स्थिति से प्रशासक को भी अवगत कराना और निरीक्षण कराया जाना चाहिए था। 

( कुछ और होटल व शापिंग काम्प्लेक्स अवैध निर्माण नगरपालिका प्रशासन की जानकारी मिलीभगत में चल रहे हैं।)०0०








यह ब्लॉग खोजें