* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 15 मार्च 2026. नगरपालिका की करोड़ों रूपये की राशि बड़े होटलों, मार्केट काम्प्लेक्सों, दुकानों के मालिकों संचालकों पर वर्षों से बकाया है। नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा ने 7 दिन मे रकम जमा कराने व उपरांत सीज करने का नोटिस दिया। लेकिन राशि जमा नहीं करवाई और राशि जमा नहीं कराने वाले प्रतिष्ठिनों को सीज नहीं करके मालिकों को अनुचित लाभ दिया। नोटिस 8 अक्टूबर 2025 को जारी हुआ और 6 माह बीत जाने पर भी अधिशाषी अधिकारी ने कार्वाई नहीं की और उच्चाधिकारियों को भी जानकारी नहीं दी। कुछ दिन पूर्व ईओ पूजा शर्मा से जानकारी ली तब उन्होंने बताया कि किसी ने भी कर जमा नहीं कराया, तब ईओ से सीज करने की कार्वाई की मांग की गई। इस पर भी इस बड़े मामले को दबाए रखा गया। ईओ की यह लापरवाही या मिलीभगत ड्युटी के प्रति घोर लापरवाही है।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा ने बड़े होटल मार्केट कांपलेक्स पर जिनकी संख्या 55 है कि विरुद्ध नगरी विकास कर की बकाया राशि जमा करने के लिए एक नोटिस राजकाज रेफरेंस नंबर 18204070 दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को जारी किया था जो राजस्थान पत्रिका में 10 अक्टूबर 2025 को श्रीगंगानगर संस्कृण में प्रकाशित हुआ था। लाखों रुपए का यह टैक्स नगर पालिका ने नोटिस के बाद में जमा नहीं कराया। नोटिस के बाद में जमा नहीं करने वालों पर कानूनी कार्रवाई प्रतिष्ठान सीज करने की कार्रवाई नहीं की गई जो नोटिस में थी। नगर पालिका के नोटिस खर्च के बावजूद अधिकारियों के लाभ पर यह टेक्स जमा नहीं हुआ या फिर कोई और सिफारिश पर नोटिस बस्ते में बंद कर दिया गया।
नोटिस में छपे 55 प्रतिष्ठानों में निम्न नामों का उल्लेख है।
अशोक का होटल रेलवे स्टेशन रोड, होटल हर्ष पुराना बस स्टैंड के पास,गुरु नानक जनरल स्टोर रेलवे स्टेशन रोड, महाराजा होटल पुराना बस स्टैंड के पास, वृंदावन रेस्टोरेंट बायपास रोड पर,रिषिता डाबी होटल बायपास रोड पर, जन्नत होटल बायपास रोड पर, इंडेन गैस एजेंसी बायपास रोड पर, रोहिणी मोटर्स रिलायंस पेट्रोल पंप के पास, गृह सज्जा बायपास रोड, गुप्ता मार्ट बायपास रोड, नागपाल होटल पुराना बस स्टैंड के पास, तलवार साइकिल इंडेन गैस एजेंसी के पास, यश होम्योपैथिक अस्पताल वार्ड नंबर 17, रामदेव ई मोटर्स बायपास रोड, छाबड़ा सेल्स कॉर्पोरेशन मेन मार्केट, सिंगर प्लेस मेन मार्केट, अप स्टाइल मेन मार्केट, एम.ए. फुटवियर मेन मार्केट, श्री राम आर्मी ड्रेस मैन मेनमार्केट, अग्रवाल मोटर्स राठी स्कूल के सामने,दुर्गा बूट हाउस मेन मार्केट, जेएसबी कलेक्शन मेन मार्केट, बालाजी वॉच कंपनी,सिडाना इलैक्ट्रोनिक्स मेन मार्केट, ग्रिल मास्टर्स बीकानेर रोड,शीतल दास रामचंद्र मेन मार्केट,बी.के बूट हाउस गोयल चौक के पास, प्रताप होटल मंगानी सुभाष चौक के पास, लक्ष्मी जनरल स्टोर रेलवे स्टेशन रोड, एम.डी होटल पवन मिष्ठान भंडार के पास, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड,हर्षवर्धन होटल बायपास रोड, ए.पी होटल बायपास रोड,शेरे दा ढाबा बायपास रोड, रेडटेप ऑनलाइन आउटलेट बीकानेर रोड, जयकिशन हैंडलूम,सफर ई बाइक बायपास रोड, के मार्ट गोयल चौक के पास, नागपाल टायर्स पुराना बस स्टैंड के पास, द बर्गर कंपनी महाराजा सिनेमा के पास,अरोड़ा केयर होम वार्ड नंबर 18, बंसल ऑटोमोबाइल (हीरो कंपनी),सरदार क्लॉथ हाउस मेन मार्केट, सिंगर प्लेस मेन मार्केट, महेश शूज एंड जनरल स्टोर मेनमार्केट, लुधियाना केशन शॉप मेन मार्केट, शिव फैशन मेन मार्केट, हरिकिशन बरतन भंडार पुराना बस स्टैंड, मघाराम श्यामलाल बर्तन मर्चेंट, न्यू जनता वॉच कंपनी, भगवान दास झम्मनलाल मेन मार्केट, जे.एम.डी रेडीमेड गोयल चौक, दुर्गा कलेक्शन भगत सिंह चौक, छवि काम्प्लेक्स मेन मार्केट।
इनकी तरफ लाखों रुपए टैक्स बकाया है। नगर पालिका ने जो सूचना प्रकाशित की उसके अंदर स्पष्ट लिखा गया था कि राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 194 ( 7 एफ) के तहत सीज की कार्रवाई की जाएगी। अलग से कोई नोटिस सूचना पत्र इत्यादि जारी नहीं किया जाएगा। सूचना को अंतिम समझा जाए।
ईओ पूजा शर्मा ने इस नोटिस के बाद में इन प्रतिष्ठानों पर सीज की कार्रवाई नहीं की। ०0०
०००




