गुरुवार, 30 मार्च 2023

राजपूत क्षत्रिय संस्था करणी माता मंदिर में नवरात्रा पर्व: सूरतगढ रिपोर्ट.

 




* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 30 मार्च 2023.

राजपूत क्षत्रिय संस्था के करणी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रा की नवमी को 30-3-2023 बुधवार  हवन किया गया। राजपूत सरदारों सर्वश्री किशोर सिंह जादौन, करणीदान सिंह राजपूत, लाल सिंह बीका, ओम सिंह शेखावत एवं छत्र पाल सिंह बीका ने सपत्नीक हवन किया। श्रद्धालुओं व दर्शनार्थियों ने हवन में पूर्णाहुति डाली। 





विधिवत पूजन पण्डित दीपक शर्मा एवम् श्री भगवती प्रसाद जी द्वारा सम्पन्न करवाया गया।

हवन के बाद कन्या पूजन हुआ। कन्या पूजन भोजन के  पश्चात माता के प्रसाद का भंडारा अनवरत जारी रहा।

नवमी के पूजन अर्चन में सर्वश्री  उपाध्यक्ष  भीम सिंह राठौड़, संस्था संरक्षक हरी सिंह भाटी, मल सिंह भाटी, लाल सिंह बीका,मोखम सिंह बीका, छत्र पाल सिंह बीका,राजेन्द्र सिंह पड़िहार, किशोर सिंह जादौन,शायर सिंह गोड, रणवीर सिंह जादौन,राजेश सिंह तोमर, अजय सिंह चौहान,गनपत सिंह भाटी, महेन्द्र सिंह शेखावत, रतन सिंह राठौड़, सवाई सिंह राठौड़, रेवन्त सिंह, भवानी सिंह राठौड़, लाल सिंह, भगवान सिंह तंवर, रविन्द्र सिंह ने भाग लिया।

महोत्सव प्रथम नवरात्र से नवमी तक पण्डित भगवती प्रसाद जी के सानिध्य में मां करणी माता जी की पूजा अर्चना के साथ धूमधाम से मनाया गया।



नवमी पर्व पर भाग लेने वाले  राजपूत सरदारों व राजपूत सरदारनियों का करणी माता मंदिर द्वार के आगे ग्रुप फोटो हुआ। राजपूत सरदारनियों ने इस अवसर पर एकदूसरी से भेंट कर परिचय का आदान प्रदान भी किया।

* नवरात्रों में श्रद्धालुओं का आनाजाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। यहां पर देशनोक में स्थापित करणी माता की अनुकृति शिला प्रतिमा है जिसकी भव्यता नयनाभिराम है।०0०

 ०0०









यह ब्लॉग खोजें