आवासन मंडल 58 अतिक्रमण. सीएमओ में ईओ के विरुद्ध शिकायत दर्ज.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 24 जून 2026.
आवासन मंडल कालोनी पुरानी में 58 मकानों के आगे सड़कों पर अतिक्रमण की शिकायत आज सीएमओ में दर्ज हुई है। ईओ पूजा शर्मा द्वारा नोटिस देने के बाद कार्यवाही नहीं करने में ईओ की कार्यप्रणाली की जांच की शिकायत हुई है। ईओ पूजा शर्मा पर आरोप है कि आवासन मंडल पुरानी कालोनी में सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले 58 मकान मालिकों को 9 अप्रैल 2026 को नोटिस दिए गये। नोटिसों में 3 दिन में अतिक्रमण हटाने का लिखा गया था। यदि अतिक्रमण 3 दिन में नहीं हटाए तो नगरपालिका हटा देगी। नगरपालिका ईओ पूजा शर्मा को 12 अप्रैल से अतिक्रमण हटाने की कार्वाई शुरू कर अतिक्रमण हटा देने थे,लेकिन 3 माह बीत जाने के बावजूद ईओ ने अतिक्रमण नहीं हटाए। ०0०