सोमवार, 22 जून 2026

सूरतगढ़: नगरपालिका का बाजार सौंदर्यीकरण.घोटाला.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 22 जून 2026.

नगरपालिका ने बाजार सौदर्यीकरण पर लाखों रूपये की रकम लुटाई है उसके सबूत की झलकियां दिखाई देने लगी है। हेरिटेज खंम्भे और उनकी लाईट के अलावा तिरंगा लाईट और डिवाईडर निर्माण में घोटाला किया गया। 

* तिरंगा लाईट करनाणी धर्मशाला सड़क पर जले ना जले,यह लाईट की मर्जी है। इसे भी खूबसूरती मानना चाहिए। आज रात्रि 8-39 बजे करनाणी धर्मशाला के आगे लगे किसी भी खंभे पर तिरंगा लाईटें रोशन नहीं थी। एक बार कुछ दिन पहले भी करनाणी धर्मशाला के आगे की लाईटें अप्रकाशित रहने का समाचार दिया था। यह गड़बड़ रहती है और ठेकेदार को संरक्षण है। तिरंगा लाईटों के लगाने में भी घोटाला है।




* डिवाईडर टेढे मेढे ऊंचे नीचे बने हैं,एक लेवल में नहीं है। सिविल इंजीनियर की आंखों का कमाल है कि उसे सब ठीक दिखाई देती है।०0०








यह ब्लॉग खोजें