ईओ पूजा शर्मा के घोटालों पर ये नेता चुप.जनता व पालिका कोष को करोड़ों का नुकसान.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 24 मार्च 2026.
ईओ पूजा शर्मा के बड़े घोटालों का इन लीडरों को मालुम है,लेकिन ये अपने अपने स्वार्थों व कारणों से कार्वाई व शिकायतें नहीं कर रहे। पूजा शर्मा की कार्यप्रणाली व घोटालों से 2 सालों के कार्यकाल में नगरपालिका कोष को करोड़ों की हानि हुई है। रूपये कोष में नहीं आए मगर ईओ व लोगों ने लाभ उठाया। अवैध होटलों का निर्माण, अवैध मार्केटिंग काम्प्लेक्सों का निर्माण रिकॉर्ड बन गया। अवैध निर्माणों में कुछ तो नेताओं के ही हैं और कुछ में सहयोग है।
पूजा शर्मा के घोटालों में स्टाफ के कुछ अन्य कर्मचारी भी हैं जो सरकार की मनाही के बावजूद सफाई व दमकल से कार्यालय में लगाए हुए हैं।
पूजा शर्मा के भ्रष्टाचार से नगरपालिका कोष को हानि और शहर में गंदगी व बदबू फैलने की जानकारी से भाजपा और कांग्रेस के नेता बहुत अच्छे जानकार हैं। ये नेता जनता के हित के लिए न मूंह खोलते हैं न शिकायतें करते हैं।
कांग्रेस के विधायक डुंगरराम गेदर, ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादु पूजा शर्मा के घोटालों से अच्छे जानकार हैं मगर इन्होंने कभी जांच की मांग नहीं की।
भाजपा के नेताओं की संख्या कांग्रेस से अधिक है जो पूजा शर्मा के घोटालों के जानकार होते हुए भी शिकायतें नहीं करते। इनकी चुप्पी में कुछ तो गड़बड़ है।
* पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया, उनके पुत्र संदीप कासनिया, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका ओमप्रकाश कालवा को घोटाले के एक एक पेज का मालुम है। ईओ पूजा शर्मा ने अपनी भाभी बबीता शर्मा का प्रमोशन घोटाला किया है उसके ये तीनों एक एक पेज और दस्तावेज के जानकार हैं। इन तीनों की चुप्पी के कारण नगरपालिका में रिकॉर्ड तोड़ भ्रष्टाचार हुआ है तथा अभी भी हो रहा है। रामप्रताप कासनिया और ओमप्रकाश कालवा चाहे तो पूजा शर्मा के घोटालों की जांच शुरू हो और ईओ सस्पेंड हो या सूरतगढ़ से तुरंत हटा दी जाए।
भाजपा के जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान,पूर्व विधायक अशोक नागपाल,राकेश बिश्नोई,आरती शर्मा,भाजपा में शामिल हुए हनुमान मील और पूजा छाबड़ा ( जयपुर) को भी पूजा शर्मा के घोटालों का मालुम है। मगर इनमें शिकायत करने वाली ताकत किसी में भी नहीं। यही कारण है कि 2 साल के ईओ पूजा शर्मा के कार्यकाल में इनकी एक भी शिकायत नहीं है। भाजपा के ये नेता जनता के साथ नहीं है। ये भ्रष्टाचार की गंदगी के साथ खड़े शहर को बीमार बना रहे हैं।
माकपा के लक्ष्मण शर्मा एवं मदन ओझा को ईओ पूजा शर्मा का हर घपला मालुम है मगर इन कामरेडों की आवाज भी दब गई और इनकी एक भी शिकायत नहीं है। लक्ष्मण शर्मा मदन ओझा के सामने ही ईओ पूजा के देख में भाजपा नेता का अवैध होटल निर्माण हो रहा है। ये कामरेड देखकर भी चुप हैं।
👍 ईओ पूजा शर्मा के घोटालों भ्रष्टाचारों में नेताओं की चुप्पी है मगर सर्वाधिक बदनामी राज चलाने वालों की यानि पूर्वराज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया की हो रही है। लोगों का आरोप है कि विवेकानंद स्कूल की जमीन का प्रस्ताव पारित कराने में ईओ पूजा शर्मा का सहयोग लेने के कारण अब हर भ्रष्टाचार को सहन कर रहे हैं। अब जनता दूर है तथा भ्रष्टाचारी ईओ यहां पद पर चाहिए।
०0०